चंपावत में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 75 लाख की स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Smuggler-arrested-with-smack-1782388897092_v

Major police crackdown in Champawat

टनकपुर (चंपावत)। Major police crackdown in Champawat, नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान’ के अंतर्गत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 253 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अंतरराज्यीय स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 75 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपित के कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट की बाइक, नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि ‘आपरेशन प्रहार’ के तहत टनकपुर क्षेत्र में संयुक्त पुलिस टीम टनकपुर में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मनिहारगोठ क्षेत्र में रेलवे पटरी के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 253 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान 21 वर्षीय तस्लीम मंसूरी, निवासी बनबसा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 900 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पूछताछ में उसने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से स्मैक लाकर क्षेत्र में सप्लाई करता था। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुट गई है।

आरोपित के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29/60 के तहत प्राथमिकी पंजीक़ृत कर किया गया है।

पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

एसपी ने आमजन से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस या हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें।