आपातकाल की बरसी पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, सपा-कांग्रेस गठबंधन को बताया जनता के साथ विश्वासघात

आपातकाल की बरसी पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, सपा-कांग्रेस गठबंधन को बताया जनता के साथ विश्वासघात

CM Yogi attacks the opposition on the anniversary

CM Yogi attacks the opposition on the anniversary

लखनऊ। CM Yogi attacks the opposition on the anniversary, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार लोक भवन में आपातकाल की 51वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर काशी, प्रयाग और लखनऊ जैसे शिक्षा केंद्रों में छात्रों का सम्मेलन भी होगा।

भारतीय जनता पार्टी आपातकाल को संविधान हत्या दिवस के रूप में मना मनाती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि संविधान से साथ सौतेला व्यवहार करने वाली कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर समाजवादी पार्टी ने जनता के साथ धोखा किया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव तो कांग्रेस के साथ गठबंधन में हैं। इसी गठबंधन का मुलायम सिंह यादव जी विरोध करते थे। अब तो उनके बेटे अखिलेश यादव कांग्रेस के डूबते हुए जहाज पर सवार होकर मुलायम जी की विरासत को डुबाने पर उतारू हैं। अखिलेश यादव ने भी अपने कार्यकाल में लोकतंत्र को कुचला और आज भी ये मिलकर लोकतंत्र को कमजोर कर रहे है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में भी लोकतंत्र को कुचला गया था। परिवारवाद को पोषित करने की राजनीति के लिए सपा और कांग्रेस साथ हैं। यह अपने ही परिवार को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। इनके लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता की कोई अहमियत नहीं हैं, जबकि भाजपा में अदना सा कार्यकर्ता ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक पहुंचता है।