'मैडम मेरी शादी नहीं हुई अभी, करो आप कुछ...' DM के सामने युवक ने बताई ऐसी 'समस्या' की सबकी छूटी हंसी, वीडियो वायरल
Uttarakhand Pauri DM Swati Bhadauria Man Marriage Problem Video Viral
Pauri DM Video Viral: आज के समय में युवकों के बीच शादी भी एक समस्या ही हो गई है। किसी की हो नहीं पा रही तो किसी की हो भी रही तो वो पत्नी के हाथों मारा जा रहा है। खैर अभी मसला न होने का है। दरअसल उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक वीडियो सामने आया है। जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। इस वीडियो में एक युवक जिलाधिकारी (DM) से अपनी शादी न होने की मजेदार समस्या बताता दिख रहा है। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं और कई सारे रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
'मैडम मेरी शादी नहीं हुई अभी, करो आप कुछ...'
बताया जाता है कि पौड़ी गढ़वाल DM स्वाति भदौरिया अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर रहीं थीं। इसी क्रम में यह युवक उनके कार्यालय में पहुंचा और DM से पेयजल समस्या की बात कही। लेकिन इसी के साथ उसने DM स्वाति भदौरिया के सामने अभी तक अपनी शादी न होने की समस्या भी रख दी। जहां युवक की इस मजेदार समस्या को सुन DM स्वाति भदौरिया भी खिलखिलाकर हंस पड़ीं। साथ ही आसपास मौजूद स्टाफ और लोगों की भी हंसी छूट गई। दरअसल युवक ने पेयजल समस्या के साथ शादी की समस्या बताते हुए कहा, 'मैडम मेरी शादी भी नहीं हुई अभी, करो आप कुछ...'

इधर इस पर DM स्वाति भदौरिया ने युवक से मुस्कराते हुए कहा कि, हम आपकी शादी तो नहीं करा सकते, लेकिन आपकी पेयजल की समस्या का जल्द समाधान करेंगे। फिलहाल DM स्वाति भदौरिया और युवक इस बातचीत का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। नीचे आप वीडियो देख सकते हैं।