Devprayag Car Falls into Gorge: उत्तराखंड के देवप्रयाग में कार गहरी खाई में गिरी; ऋषिकेश-गंगोत्री नेशनल हाईवे पर हादसा

उत्तराखंड के देवप्रयाग में कार गहरी खाई में गिरी; ऋषिकेश-गंगोत्री नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, SDRF की 3 टीमें भेजी गईं

Uttarakhand Devprayag Car Falls into Deep Gorge Video News

Uttarakhand Devprayag Car Falls into Deep Gorge Video News

Devprayag Car Falls into Gorge: उत्तराखंड के देवप्रयाग से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां ऋषिकेश-गंगोत्री नेशनल हाईवे पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति है। कार में कितने लोग सवार थे। इस बारे में अभी जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किए जाने की कार्रवाई की है।

उत्तराखंड से रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO; बद्रीनाथ हाईवे पर 2 बसें आमने-सामने टकराईं, लोग उछलकर शीशे तोड़ते हुए गिरे

SDRF की 3 टीमें भेजी गईं

रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से किया जा सके। इसके लिए SDRF की 3 टीमों को मौके पर भेजा गया है। टिहरी गढ़वाल जिले के डिस्ट्रिक्ट डिज़ास्टर मैनेजमेंट ऑफिसर बृजेश भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीनगर, ब्यासी और ढालवाला से स्टेट डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स (SDRF) की तीन टीमों को मौके पर भेजा गया है। देवप्रयाग पुलिस टीम और लोकल रेवेन्यू ऑफिसर (पटवारी) पहले ही मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस और SDRF के लोग अभी गाड़ी का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

30 मई को हुआ था भीषण हादसा

ज्ञात रहे कि इसी महीने (30 मई) को उत्तराखंड में उत्तरकाशी के भटवारी क्षेत्र के पास भीषण सड़क हादसा हुआ था। यहां एक कार गहरी खाई में गिर गई थी। हादसा इतना जबरदस्त रहा की इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि मौके से 3 लोगों को गंभीर हालत में बचाया गया था। कार में कुल 5 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँच गई थी और आगामी कार्रवाई की गई। मसलन उत्तराखंड में हादसे-दर-हादसे सामने आ रहे हैं और हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है।

हरिद्वार में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी; फ्लाईओवर पर हादसे के बाद का वीडियो, आनन-फानन में चला रेस्क्यू ऑपरेशन