Haridwar Bus Accident News: हरिद्वार में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी; फ्लाईओवर पर हादसे के बाद का वीडियो

हरिद्वार में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी; फ्लाईओवर पर हादसे के बाद का वीडियो, आनन-फानन में चला रेस्क्यू ऑपरेशन, लगा ट्रैफिक जाम

Haridwar Devotees Bus Overturns Accident Breaking News

Haridwar Devotees Bus Overturns Accident Breaking News

Haridwar Bus Accident News: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सप्तऋषि क्षेत्र के नजदीक श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। यह हादसा फ्लाईओवर पर हुआ। जिसके बाद चीख-पुकार और अफरा-तफरा मच गई। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने की जद्दोजहद की। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची राहत-बचाव कार्य किया गया। हादसे के बाद मौके पर ट्रैफिक जाम भी लगा रहा।

हादसे में एक महिला की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, बस में सभी श्रद्धालु राजस्थान के थे और यह बस राजस्थान के नागौर जिले से आई थी। इस हादसे में एक महिला की मौत होने की बात कही जा रही है। जबकि करीब 16 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बस अचानक कैसे हादसे का शिकार हुई? किस वजह से ये हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस इसकी जांच कर रही है। शुरुवात तौर पर यही समझ रहा है कि बस तेज रफ्तार में रही होगी और एकदम से अनियंत्रित होकर पलट गई।

फ्लाईओवर पर हादसे के बाद का वीडियो

30 मई को हुआ था भीषण हादसा

ज्ञात रहे कि इसी महीने (30 मई) को उत्तराखंड में उत्तरकाशी के भटवारी क्षेत्र के पास भीषण सड़क हादसा हुआ था। यहां एक कार गहरी खाई में गिर गई थी। हादसा इतना जबरदस्त रहा की इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि मौके से 3 लोगों को गंभीर हालत में बचाया गया था। कार में कुल 5 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँच गई थी और आगामी कार्रवाई की गई। मसलन उत्तराखंड में हादसे-दर-हादसे सामने आ रहे हैं और हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है।