Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

उत्तराखंड में अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, कई पद से हटे... देखें खबर

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है| कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (Corbett Tiger Reserve) में पेड़ों की अवैध कटाई की गई है| जिसमें कई अधिकारी संलिप्त बताये जा रहे हैं| जहां अधिकारियों की संलिप्तता को लेकर उनपर बड़ी कार्रवाई की गई है| कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पेड़ों को कटने के मामले में अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया गया है| बताया जाता है कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में गैरक़ानूनी तरीके से बड़ी संख्या में पेड़ों को काटा गया है|

अधिकारियों पर कार्रवाई की जानकारी खुद धामी ने दी ....

मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई करने की जानकारी खुद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी है| सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि, अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे|