Char Dham Yatra Suspended: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा रोकी गई; यमुनोत्री रूट पर बारिश-भीषण लैंडस्लाइड से तबाही
BREAKING
CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया बैन; इस देश ने पूरी तरह प्रतिबंध लागू किया, अनियंत्रित कंटेंट से बचाने के लिए बड़ा कदम

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा रोकी गई; यमुनोत्री रूट पर बारिश-भीषण लैंडस्लाइड से तबाही, 2 लोगों के शव बरामद, 7 लोग लापता, रेड अलर्ट

Uttarakhand Char Dham Yatra suspended for 24 hours amid heavy rain alert

Uttarakhand Char Dham Yatra suspended for 24 hours amid heavy rain alert

Char Dham Yatra Suspended: उत्तराखंड में भारी बारिश और भीषण लैंडस्लाइड से हालात खराब हो गए हैं। स्थिति यह है कि, राज्य सरकार को चार धाम यात्रा अगले 24 घंटे के लिए रोकनी पड़ी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए सरकार ने यह फैसला लिया। यात्रा रोकने के बाद ऋषिकेश-सोनप्रयाग पहुंच चुके तीर्थयात्रियों को वहीं रोका जा रहा है, जबकि आगे बढ़ चुके तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

वहीं बड़कोट-यमुनोत्री रूट पर भारी बारिश और भीषण लैंडस्लाइड से तबाही को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में स्थिति की समीक्षा के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के साथ बैठक भी की है। इस तबाही में 2 लोगों के शव अब तक बरामद किए गए है। जबकि 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं। यह वो लोग हैं जो यहां काम कर रहे थे और बारिश व लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए। यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास हाईवे का 10-12 मीटर हिस्सा बह गया है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

CM ने कहा- सबकी सुरक्षा ज़िम्मेदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर भूस्खलन की एक बड़ी घटना हुई। वहां काम करने वाले 29 लोग इसकी चपेट में आ गए। वहां पर बचाव दल पहुंचा और 20 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। 2 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। SDRF, NDRF, प्रशासन, आपदा प्रबंधन के लोग, सभी मिलकर लगातार बचाव कार्य में लगे हुए हैं। सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं खराब मौसम को देखते हुए 24 घंटे के लिए चार धाम यात्रा को रोक दिया गया है। जैसे ही मौसम ठीक होगा, जो यात्री और श्रद्धालु आए हैं, उन्हें बाहर निकाला जाएगा। सभी की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। जो यात्री रुके हुए हैं या खराब मौसम के कारण गंतव्य को प्रस्थान नहीं कर पाए हैं, उनके लिए आवास और खाने की व्यवस्था की गई है। कुल मिलाकर हमारा प्रयास है कि कोई भी जनहानि ना हो, किसी प्रकार का नुकसान ना हो।

उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट

IMD वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि, पूरे उत्तर भारत में भारी से अधिक भारी वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहां लगातार भारी वर्षा हो रही है। वहां आज और आने वाले दिनों में वहां भारी वर्षा से अधिक बारिश होने का अनुमान है। वहीं पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भी रेड अलर्ट है। वहां भी हम 12 सेमी. से अधिक वर्षा होने का अनुमान है। जबकि दिल्ली NCR में आज और कल हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। दिल्ली NCR के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।