Uttarakhand Accident News: उत्तराखंड में भीषण हादसा, वीडियो; गहरी खाई में कार गिरने से इतने लोगों की मौत, कई घायल

उत्तराखंड में भीषण हादसा, वीडियो; गहरी खाई में कार गिरने से इतने लोगों की मौत, कई घायल, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarakhand Car Falls into Deep Gorge in Uttarkashi People Died

Uttarakhand Car Falls into Deep Gorge in Uttarkashi People Died

Uttarakhand Accident News: उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां उत्तरकाशी के भटवारी क्षेत्र के पास शुक्रवार देर रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना जबरदस्त रहा की इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि मौके से 3 लोगों को बचाया गया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में कुल 5 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँच गई थी और आगामी कार्रवाई की गई। हादसे का वीडियो सामने आया है।

SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

SDRF की टीम को हादसे वाली जगह पर भेजा गया। जिसके बाद एसडीआरएफ़ टीम ने देर रात के अंधेरे में अपने उपकरणों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रात होने और खाई जैसे जटिल भूभाग में रेस्क्यू काफी चुनौतीपूर्ण रहा। इस दौरान एंबुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद रहीं। राहत-बचाव कार्य में आसपास के लोगों ने भी मदद की। हालांकि यह जानकारी नहीं मिली है। कार सवार लोग कहां से आए थे और उन्हें कहां जाना था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में ले लिए है और सभी की पहचान की प्रक्रिया पूरी करने के साथ बनती कार्रवाई की जा रही है।

पहाड़ी रास्तों पर वाहन चलाना काफी कठिन

उत्तराखंड में वाहनों के खाई में गिरने के हादसे बढ़ते जा रहे हैं। अक्सर सुनने को मिलता है कि कहीं यहां वाहन खाई में गिर गया, तो कहीं वहां वाहन खाई में गिर गया। अबतक ऐसे हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। दरअसल, उत्तराखंड में पहाड़ों के बीच मौजूद रास्ते बेहद कठिन हो जाते हैं। पहाड़ों के बीच तंग हालत में गुजरने वाले रास्ते हादसों को दावत देते रहते हैं। जरा सी चूक और जिंदगी खत्म वाला यहां हाल है। मैदानी इलाके के वाहन चालकों को पहाड़ों पर खासकर वाहन चलाने का अनुभव लेना चाहिए।

उत्तराखंड से रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO; बद्रीनाथ हाईवे पर 2 बसें आमने-सामने टकराईं, लोग उछलकर शीशे तोड़ते हुए गिरे