लखनऊ में पुलिस मुठभेड़: 1 लाख के इनामी कुख्यात अपराधी संजीव ढेर
Police encounter in Lucknow
लखनऊ। Police encounter in Lucknow, राजधानी लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस ने अंबेडकरनगर के कुख्यात अपराधी संजय उर्फ संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार, संजीव पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित था।
बताया गया कि संजीव अंबेडकरनगर, बस्ती और अयोध्या समेत कई जिलों में गंभीर वारदातों को अंजाम दे चुका था। वह बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी था, जिसके बाद से पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।