अलीगढ़ में बड़ा हादसा टला: चलती रोडवेज बस में चालक को आया हार्ट अटैक, यात्री की सूझबूझ से बची 50 सवारियों की जान

Major tragedy averted in Aligarh

Major tragedy averted in Aligarh

अलीगढ़। Major tragedy averted in Aligarh, बेसवां के पास मथुरा डिपो की एक रोडवेज बस के चालक की चलती बस में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। चालक के अचेत होने के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल और एक गाय से टकरा गई। बस में सवार एक यात्री ने सूझबूझ से बस पर न नियंत्रित कर लिया। बस में करीब पचास यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित हैं।

मथुरा डिपो की बस संख्या यूपी-78 केटी -3189 को बस काे मथुरा रामपुर अडिंग का चालक गणेश चला रहा था। बस मथुरा से मुरादाबाद जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। दोपहर में बेसवां के पास गांव फोंदानगला के पास अचानक हार्ट अटैक आ गया।

चालक को बस चलाते समय झुकता देख यात्रियों ने सतर्कता दिखाई, लेकिन तब तक बस अनियंत्रित होकर बिजली के पोल व एक गाय से टकरा गई। चालक को नजदीक में मंगलायतन विश्वविद्यालय के हास्पीटल ले गए। यहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और रोडवेज अधिकारियों ने स्थिति संभाली।

इसके बाद यात्रियों को दूसरी बस में उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। चालक के परिवार में पत्नी, एक पुत्री और दो पुत्र हैं। बड़ी पुत्री नीलम 14 वर्ष की है, जबकि अन्य दोनों बच्चे कृष्ण और केपी अभी विद्यालय में पढ़ रहे हैं। विवाह को लगभग 15 वर्ष पूरे हो चुके थे। गणेश के निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

आरएम सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मौके पर एआरएम रमेश चंद्र धारीवाल पहुंच गए थे। मथुरा से एआरएम भी आ गए थे। बताया गया है कि चालक गणेश संविदा पर कार्यरत थे।