ऐतिहासिक पल : सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने योगी, तोड़ा गोविंद बल्लभ पंत का 8 साल 127 दिन का रिकॉर्ड
CM Yogi Created History
विजय कुमार निगम
लखनऊ: CM Yogi Created History: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करते हुए राज्य के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया है। उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 8 वर्ष 127 दिन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब तक 8 वर्ष 4 माह और 10 दिन का प्रभावी कार्यकाल पूरा कर लिया है। यह कार्यकाल केवल समय की गणना नहीं, बल्कि एक युग परिवर्तन की गाथा है।
योगी आदित्यनाथ का यह कार्यकाल न सिर्फ राजनीतिक स्थिरता का प्रतीक है, बल्कि शासन के प्रत्येक क्षेत्र में सुधार, पारदर्शिता और दृढ़अन्य मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल-
गोविन्द वल्ल्भ पंत 8 वर्ष 127 दिन
मायावती 7 वर्ष 127 दिन
मुलायम सिंह यादव 6 वर्ष 274 दिन
संपूर्णानंद 5 वर्ष 345 दिन
अखिलेश यादव 5 वर्ष 4 दिन
नारायण दत्त तिवारी 3 वर्ष 314 दिन
इच्छाशक्ति के साथ विकास की गति को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने वाला कालखंड भी है। अपराध और अराजकता से जूझते यूपी को मुख्यमंत्री योगी ने 'नए उत्तर प्रदेश' में बदलने का काम किया, जहां कानून का राज सर्वोपरि है और शासन व्यवस्था सुशासन का पर्याय बन चुकी है।
विगत आठ वर्षों में योगी सरकार ने प्रदेश को बुनियादी ढांचे, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में नए आयाम दिए हैं। गोरखपुर में एम्स की स्थापना हो, पूर्वांचल-एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे या फिल्म सिटी जैसे कई मेगा प्रोजेक्ट्स इसके उदाहरण हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुफ्त राशन वितरण, उज्ज्वला योजना, कन्या सुमंगला और मिशन शक्ति जैसी योजनाओं के माध्यम से राज्य के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
इतिहास की इस निर्णायक घड़ी में, योगी आदित्यनाथ न केवल उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री बने हैं, बल्कि एक ऐसे नेता के रूप में स्थापित हुए हैं, जिन्होंने ‘राज्य को राष्ट्र निर्माण का अग्रदूत’ बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।