प्रेमी के साथ पत्नी को पकड़ा, पति ने काट दी नाक; मिलने जाते समय चुपके से पीछे-पीछे पहुंचा, हमले में महिला गंभीर रूप से घायल

Husband Cuts Wife Nose When Caught Her With Lover
Husband Cuts Wife Nose: आजकल शादी के बाद के जो मामले सामने आ रहे हैं। वो हैरान करने वाले हैं। प्रेमी के चक्कर में कहीं पत्नियां पति को ठिकाने लग रहीं हैं तो वहीं कहीं पर पति अपनी पत्नी पर हमला कर दे रहे हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक पति ने अपनी पत्नी (25 साल) की नाक ही काट ली। मामला यहां प्रेम प्रसंग का था। पति को पता चला तो वह गुस्से से आपे बाहर हो गया। अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही पूरे देश में भी खबर के रूप में वायरल है।
पति ने दांतों से काट ली नाक
बताया जाता है कि, यह मामला हरदोई जिले के हरियावां क्षेत्र का है। पत्नी को उसके प्रेमी के घर पर रंगे हाथ पकड़ने के बाद पति ने यह कदम उठाया। पति ने गुस्से में पत्नी की नाक दांतों से काट ली। पति के इस हमले में पत्नी बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया। वहीं आरोपी पति को इस हमले के लिए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी पति से पूछताक्ष करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिलने जाते समय चुपके से पीछे-पीछे पहुंचा पति
बताया जा रहा है कि, जब 25 वर्षीय पत्नी अपने प्रेमी से मिलने गई थी तो इसी दौरान उसका पति भी उसके पीछे-पीछे पहुंच गया। पति शक होने पर चुपके से उसका पीछा कर रहा था। इस दौरान जब पत्नी प्रेमी के पास पहुंच गई तो पति ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई। जहां इस दौरान गुस्साए पति ने अपनी पत्नी की नाक पर ही हमला कर दिया और दांतों से नाक काट ली।
हरियाणा में पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मार डाला; शव को बाइक पर रखकर घूमी, नाले में फेंककर आई, CCTV में दिखी