यूटीसीए ने क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी की घोषणा की
UTCA Announces Cricket Advisory
चंडीगढ़: UTCA Announces Cricket Advisory, यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) की अपेक्स बॉडी ने सेक्टर-16 स्थित यूटीसीए कार्यालय में आयोजित हालिया बैठक में वर्ष 2026–27 के लिए क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (सीएसी) के गठन को मंजूरी दे दी है।
पूर्व क्रिकेटर राकेश जॉली को एक बार फिर कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। उनके साथ शरणजीत सिंह और अनूप सोंधी सदस्य के रूप में शामिल होंगे, जो अपने अनुभव से कमेटी को और मजबूत बनाएंगे।