UPSC CSE फाइनल रिजल्ट जारी: अनुज अग्निहोत्री ऑल इंडिया टॉपर RANK-1, टॉप 10 में 3 लड़कियां, यहां से डाउनलोड करें रिजल्ट
UPSC CSE Final Result 2025 Declared Anuj Agnihotri Rank 1 Topper
UPSC CSE Final Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट आज शुक्रवार (6 मार्च) को जारी कर दिया है। इस बार कुल 958 कैंडिडेट्स परीक्षा में क्वालीफाईड हुए हैं और मेरिट लिस्ट में शामिल किए गए हैं। यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर क्वालीफाईड उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार वेबसाइट पर विजिट कर अपना रिजल्ट (UPSC Result 2025 Declared) चेक कर सकते हैं। यूपीएससी इंटरव्यू में इस बार 2,736 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
अनुज अग्निहोत्री ऑल इंडिया टॉपर RANK-1
जहां पिछले साल प्रयागराज की शक्ति दुबे ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया था तो वहीं इस बार राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ऑल इंडिया रैंक 1 पर हैं। अनुज अग्निहोत्री के बाद राजेश्वरी सुवे एम और आकांश ढुल ने दूसरी और तीसरी रैंक हासिल की है। वहीं UPSC सिविल सर्विस एग्जाम 2025 के फाइनल रिजल्ट को अगर देखें तो लड़कियों का दबदबा भी ठीक ठाक नजर आया है। इस बार टॉप 10 में 3 लड़कियां शामिल हैं। जबकि पिछली बार टॉप 10 में 4 लड़कियां शामिल थीं।
यहां से डाउनलोड करें UPSC रिजल्ट
UPSC CSE 2025 Final Result PDF
बता दें कि UPSC सिविल सर्विस एग्जाम 2025 में जो कुल 958 कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए हैं। उनमें से जनरल के 317, EWS यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 104, OBC के 306 , SC यानी अनुसूचित जाति के 158 और ST यानी अनुसूचित जनजाति के 73 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं। UPSC CSE मेन्स परीक्षा का आयोजन अगस्त 2025 में हुआ था। वहीं इंटरव्यू टेस्ट दिसंबर 2025 और फरवरी 2025 के बीच आयोजित किया गया था। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने 2025 में कुल 1087 विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली थी।
UPSC एग्जाम की पूरी प्रक्रिया
बतादें कि, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित परीक्षा होती है। उम्मीदवारों का चयन पहले प्रीलिम्स परीक्षा फिर मेन्स परीक्षा और आखिर में इंटरव्यू राउंड में इनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। ज्ञात रहे कि सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होने वाले उम्मीदवार भारत की केंद्र सरकार के तहत आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और अन्य सेंट्रल सर्विस में जाते हैं।