चंडीगढ़ में वेंडिंग जोन के ड्रॉ पर बवाल, रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं ने नगर निगम कार्यालय में किया प्रदर्शन
Uproar over vending zone draw in Chandigarh
चंडीगढ़। Uproar over vending zone draw in Chandigarh, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शनिवार को नगर निगम ने 'आवश्यक सेवा प्रदाता' (एसेंशियल सर्विस प्रोवाइडर) का दर्जा समाप्त होने वाले रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं को विभिन्न वेंडिंग जोन में स्थानांतरित करने के लिए ड्रॉ प्रक्रिया निकाला।
शिफ्टिंग को लेकर वेंडर्स ने नगर निगम कार्यालय के हंगामा किया। प्रदर्शन कर रहे वेंडर्स ने आरोप लगाया कि ड्रॉ प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और जिस स्थान पर वे वर्षों से कारोबार कर रहे थे वहां से हटाकर दूसरे सेक्टरों के वेंडिंग जोन में जगह आवंटित की जा रही है।
वेंडर्स का कहना था कि दूर के सेक्टर्स में स्थान मिलने से उनके रोजगार और आय पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ड्रॉ प्रक्रिया पर धांधली के आरोप लगाए और आवंटन प्रक्रिया की दोबारा समीक्षा करने की मांग की।
उनका कहना था कि स्थान आवंटन में उनके वर्तमान कार्यस्थल और आजीविका को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। प्रदर्शन के कारण तनावपूर्ण माहौल बना रहा। अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया और भरोसा दिलाया कि उनकी आपत्तियों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम उन रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं को नियमित वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने की प्रक्रिया चला रहा है, जिन्हें पहले 'आवश्यक सेवा प्रदाता' के रूप में अस्थायी रूप से कारोबार करने की अनुमति दी गई थी।