UP Government Plans Central

यूपी के सभी थानों की CCTV निगरानी के लिए बनेगा सेंट्रल डैशबोर्ड

undefined

UP Government Plans Central

Yogi Adityanath ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की निगरानी को और अधिक प्रभावी तथा पारदर्शी बनाने के लिए सभी पुलिस थानों की सीसीटीवी फुटेज की सतत निगरानी हेतु एक ‘सेंट्रल डैशबोर्ड’ विकसित करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने रविवार को आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और तकनीक आधारित बनाने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस रेडियो विभाग को सुदृढ़ करने और संचार व्यवस्था को अत्याधुनिक तकनीकों से लैस करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी पुलिस थानों की सीसीटीवी फुटेज की लगातार निगरानी के लिए केंद्रीकृत डैशबोर्ड तैयार किया जाए, जिससे कानून-व्यवस्था की मॉनिटरिंग अधिक पारदर्शी और प्रभावी हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की मौजूदगी, आवागमन और संचार गतिविधियों की गोपनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा इसमें किसी भी प्रकार की तकनीकी सेंधमारी की संभावना नहीं रहनी चाहिए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने दूरदराज क्षेत्रों तक निर्बाध संचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। सरकार का मानना है कि तकनीक आधारित इस नई व्यवस्था से पुलिसिंग को अधिक मजबूत, तेज और जवाबदेह बनाया जा सकेगा।