दुमका में अनोखा 'प्रेम प्रसंग': 5 बच्चों का पिता 3 बच्चों की मां को लेकर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुमका में अनोखा 'प्रेम प्रसंग': 5 बच्चों का पिता 3 बच्चों की मां को लेकर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Unique Love Affair in Dumka

Unique 'Love Affair' in Dumka

दुमका। Unique 'Love Affair' in Dumka, आज कल लोग गलत कार्य करने से पहले अपने और अपने परिवार की चिंता नहीं करते है। जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम का अनोखा मामला सामने आया है।

यहां पांच बच्चों के पिता मनार अंसारी का दिल अपने पड़ोस में रहने वाली तीन बच्चे की मां पर आ गया। 30 मार्च को दोनों अपने बच्चों को छोड़कर भाग गए।

इस बात की जानकारी बच्चों ने नजदीक गांव में रहने वाले नाना को दी। पिता ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

थक हारकर उन्होंने चार अप्रैल को मनार अंसारी पर बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया। आवेदन में बताया कि उनका दामाद दूसरे शहर में रोजगार के लिए गया है।

ऐसे में घर में बेटी अकेली थी। 30 मार्च को मनार उसे बहला फुसलाकर ले कर भाग गया। पुलिस ने इस मामले में तो त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को मनार अंसारी को उसके घर सोनाढाप गांव से गिरफ्तार किया।

महिला को भी बरामद कर स्वजन को सूचित किया। थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया कि अपहरण के आरोप में मनार को जेल भेज दिया गया है। महिला का मंगलवार को अदालत में बयान दर्ज कराया जाएगा।