Union Minister Anurag Thakur said – Congress is making rhetoric in disaster, Center is helping the state.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- आपदा में बयानबाजी कर रही कांग्रेस, केंद्र कर रहा प्रदेश की मदद

Union Minister Anurag Thakur said – Congress is making rhetoric in disaster, Center is helping the state.

Union Minister Anurag Thakur said – Congress is making rhetoric in disaster, Center is helping the s

ऊना:हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के चलते केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग कर रही है। प्रदेश को पुन: पटरी पर लाने का काम केंद्र सरकार कर रही है। इसके लिए केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को 360 करोड़ रुपए से ज्यादा राहत राशि के रूप में दिए हैं। यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को ऊना दौरे के दौरान कही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में भी कांग्रेस सरकार राजनीति कर रही है।

कांग्रेस नेता गलत बयानबाजी कर रहे हैं कि केंद्र सरकार कोई मदद नहीं कर रही है। आखिर कांग्रेस सरकार जनता को बताने क्यों डर रही है कि केंद्र सरकार ने आपदा से उभरने के लिए 360 करोड़ से ज्यादा मदद भेजी है। श्री ठाकुर ने कहा कि केंद्र ने राहत राशि भेजने के साथ-साथ एनडीआरएफ की 13 टुकडिय़ां भी हिमाचल प्रदेश में भेजी हैं।

इसके अलावा आईएएफ के दो हेलिकॉप्टर रेस्क्यू के लिए भेजे हैं, जिसके चलते यहां सैकड़ों लोगों की जान बचाई गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए हेलिकॉप्टरों में कांग्रेस के कई नेता व मंत्री प्रवास करते भी देखे गए। वहीं अनुराग ठाकुर ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ लोग ऊंचे ओहदों पर पहुंच जाते हैं, लेकिन वह अपनी पुरानी हरकतों को नहीं छोड़ते हैं।

ऐसा ही कुछ हाल पंजाब के मुख्यमंत्री का है। उन्होंने कहा कि दिल्ली व पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकारें है, दोनों ही मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्राकृतिक आपदा से जिला ऊना में हुए नुकसान का जायजा भी लिया।