Major accident in Agra: आगरा में रविवार को एक कार के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि वे लोग शनिवार
BREAKING
पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू कार पलटी, दूल्हे के भाई सहित 5 की मौत, शादी कैंसिल

Major accident in Agra

Major accident in Agra

Major accident in Agra: आगरा में रविवार को एक कार के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि वे लोग शनिवार देर रात ग्रेटर नोएडा से बिहार के देवरिया जा रहे थे. इसी दौरान एत्मादपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर कुबेरपुर मोड़ के पास कार हादसे का शिकार हो गई, जिसकी रफ्तार काफी तेज थी.

एसीपी सुकन्या शर्मा ने कहा कि आगरा में तेज रफ्तार कार पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए. कार चालक नशे में था.

शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा

उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि वे लोग ग्रेटर नोएडा से आ रहे थे और एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के देवरिया जा रहे थे.

हादसे की जांच जारी

एसीपी ने कहा कि उस कार के पीछे मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों ने घटना के बाद पुलिस को सूचना दी. उन्होंने कहा कि जांच जारी है और मृतकों के परिवार के सदस्यों से संपर्क किया गया है. अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.