शिवनाथ नदी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबकर मौत, तीन सुरक्षित
Two Friends Drown While Bathing in Shivnath River
नई दिल्ली। Two Friends Drown While Bathing in Shivnath River, दुर्ग जिले के छातागढ़ क्षेत्र के पास रविवार शाम शिवनाथ नदी में हादसा हो गया, जिसमें नहाने गए पांच दोस्तों में से दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों युवकों की पहचान मोहम्मद फैजल (21) पिता मोहम्मद इक़बाल तथा मोहम्मद ईशांत (13) पिता मोहम्मद जाकिर, निवासी कैलाश नगर दुर्ग के रूप में हुई है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार सभी पांच दोस्त रविवार शाम नदी में नहाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि किसी को भी तैरना नहीं आता था। नहाने के दौरान अचानक दो युवक नदी के गहरे हिस्से में चले गए, जहां पानी की गहराई लगभग 10 से 20 फीट बताई जा रही है।
कैसे हुआ हादसा?
गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण दोनों युवक पानी में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। बाकी तीन दोस्त किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए और तुरंत परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
काफी देर चले सर्च आपरेशन के बाद रात करीब 8 बजे दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले गए। एसडीआरएफ के जिला सेनानी नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
एसडीआरएफ प्रभारी धनीराम यादव, ईश्वर खरे एवं अन्य जवानों ने डिप डाइविंग कर शवों को नदी से बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद पुलगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।