दो मत्स्य अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

दो मत्स्य अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

दो मत्स्य अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

दो मत्स्य अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़, 3 सितंबर- हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने झज्जर जिले में मत्स्य पालन अधिकारी को 30000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। टीम ने झज्जर के जिला मत्स्य अधिकारी से 40,000 रुपये बरामद होने के बाद उसे भी गिरफ्तार किया है।
                ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों ने शिकायतकर्ता की पत्नी के मछली फार्म के संबंध में सब्सिडी राशि जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की  थी।  आर्य नगर झज्जर के निवासी ने विजिलेंस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी 90,000 रुपये की रिश्वत मांग रहे थे, जिसमें से 60,000 रुपये पहले ले चुके थे। दोनों शेष 30,000 रुपये की राशि के लिए उस पर दबाव बना रहे हैं।
                   तथ्यों की जांच के बाद विजिलेंस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपी मत्स्य अधिकारी ईश्वरेंद्र सिंह को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया। इसके साथ ही टीम ने जिला मत्स्य अधिकारी जय गोपाल वर्मा से 40 हजार रुपये भी बरामद किए। 
                    आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।