भोपाल और ग्रेटर नोएडा में दहेज उत्पीड़न के दो मामलों ने बढ़ाई चिंता, ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर की मौत से उठे सवाल
Two dowry harassment cases in Bhopal and Greater Noida
Tweesha Sharma Deepika Nagar Dowry Case: भोपाल की ट्विशा शर्मा की मौत का मामला कई दिन से सुर्खियों में है. दिसंबर 2025 में ट्विशा की शादी हुई थी, 12 मई 2026 की रात उसने फांसी लगा ली. उसके माता-पिता नोएडा में रहते हैं. ट्विशा शर्मा की मौत से पर्दा उठता इससे पहले ग्रेटर नोएडा में दीपिका नागर ने कथित रूप से छत से कूदकर जान दे दी. दीपिका की शादी महज 14 महीने पहले हुई थी. इसके बाद उसने मौत को चुन लिया.
ट्विशा और दीपिका की मौत ही नहीं, इन दोनों मामलों में दहेज, ससुराल वालों का रसूख और शरीर पर चोट के निशान, जो प्रताड़ना की चीख-चीखकर गवाही दे रहे हैं, सब कुछ लगभग एक जैसा ही है. दोनों के परिजनों को एक जैसा ही डर सता रहा है कि कहीं रसूख के आगे इंसाफ की हार न हो जाए. क्योंकि, ट्विशा शर्मा एक रिटायर्ड जज की बहू और वकील की पत्नी थी, वहीं दीपिका नागर के ससुराल वालों का भी अच्छा-खासा रसूख है. आइए, दोनों दर्दनाक घटनाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं.

पहले जानिए, भोपाल की ट्विशा शर्मा की मौत का मामला क्या है?
नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा (31) की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल की रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के वकील बेटे समर्थ सिंह से हुई थी. ट्विशा और समर्थ मैट्रिमोनियल साइट 'शादी डॉट कॉम' के जरिए मिले थे. ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा के अनुसार, शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में ससुराल वाले दहेज के लिए ट्विशा को प्रताड़ित करने लगे.
12 मई 2026 की रात करीब 10 बजे ट्विशा ने अपनी मां को कॉल कर कहा- उसे बहुत प्रताड़ित किया जा रहा है, अब वह नहीं झेल सकती. बातचीत के दौरान समर्थ कमरे में आ गया. इसके बाद ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने उसकी मां को कॉल कर सूचना दी कि ट्विशा को भोपाल एम्स ले जा रहे हैं, वह सांस नहीं ले रही है. इसी रात ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. पीएम रिपोर्ट में उसकी मौत कारण फांसी ही है, लेकिन शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं. 7 दिन से भोपाल एम्स की मर्चुरी में रखा ट्विशा का शव अब डीकंपोज (गलने) होने लगा है. लेकिन, उसके पिता बेटी को न्याय दिलाने के लिए अपनी मांग पर अड़े हैं.

अब जानते हैं, ग्रेटर नोएडा की दीपका नागर के साथ क्या हुआ
ग्रेटर नोएडा की दीपिका नागर की शादी 14 महीने पहले ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के जलपुरा में रहने वाले ऋतिक के साथ हुई थी. पिता संजय के अनुसार, उन्होंने दीपिका की शादी में 1 करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए थे. स्कॉर्पियों गाड़ी, सोना-चांदी समेत दहेज में सबकुछ दिया था. लेकिन, शादी के कुछ दिन बाद ही बेटी को फॉर्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा. वह चुपचाप सबकुछ सहन करती रही.
17 मई 2026 की को दीपका ने कॉल कर उन्हें बताया कि ससुराल वाले पीट रहे हैं. गाडी और रुपये मांग रहे हैं. इसके बाद संजय बेटी की ससुराल गए बातचीत कर शाम को वापस आ आ गए. रात को ससुराल वालों का कॉल आया कि दीपिका छत से गिर गई है. चाचा सुनील के अनुसार, अस्पताल में जब दीपका का शव देखा तो उसके पूरे शरीर पर मारपीट और चोट के निशान थे. उनसे साफ पता चल रहा था कि उसे बुरी तरह पीटा गया है. पुलिस ने दीपिका के ससुर मनोज और पति ऋतिक को गिरफ्तार कर लिया है.
परिजनों को रसूख के आगे इंसाफ के हारने का डर क्यों?
ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर अब इस दुनिया में नहीं हैं. दोनों के परिजनों अपनी बेटियों को न्याय दिलाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन, उन्हें ससुराल वाले के रसूख का डर सता रहा है. भोपाल की ट्विशा शर्मा रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू है, जबकि उसका पति समर्थ सिंह एक क्रिमिनल लॉयर है. उनके रसूख से डर से पिता संजय ने सीएम मोहन यादव के ओएसडी से मुलाकात कर दो मांगे हैं, पहली- पोस्टमार्टम फिर से दिल्ली एम्स में कराया जाए. दूसरी- मामले की सुनवाई किसी दूसरे राज्य में होना चाहिए. इसी तरह दीपिका नागर के ससुर मनोज राजनीतिक रसूख के व्यक्ति हैं. परिवार को डर है कि वे अपने रसूख का इस्तेमाल कर मामले को दबा सकते हैं.