'आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी...' ट्रंप की ईरान को बहुत भयानक धमकी, आने वाले कुछ घंटे अब बेहद महत्वपूर्ण, पढ़ें
Trump Big Threat To Iran Before Deadline Ends
Trump Big Threat To Iran: एक तरफ बात ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर की हो रही थी तो वहीं दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई डेडलाइन मंगलवार 8PM EDT पर खत्म हो रही है। इस बीच ईरान को तबाह करने की ट्रंप की सनक सामने आ गई है। दरअसल डेडलाइन खत्म होने को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बहुत भयानक धमकी दी है और साफ तौर से यह कह दिया है कि आज रात ईरान में भारी तबाही का मंजर बिखेर दिया जाएगा। यानि ट्रंप ने ईरान पर बहुत भीषण हमले किए जाने और ईरान को पूरी तरह से तबाह करने की बात कही है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ पर लिखा है, "आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा होगा। हालांकि, अब जब हमारे पास कम्प्लीट और टोटल रिजीम चेंज है, जहां अलग, स्मार्ट और कम रेडिकल सोच वाले लोग हैं, तो शायद कुछ क्रांतिकारी रूप से अद्भुत हो सकता है, कौन जानता है? हमें आज रात पता चल जाएगा, दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक। 47 साल की जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौत आखिरकार खत्म हो जाएगी। भगवान ईरान के महान लोगों का भला करे!"

आने वाले कुछ घंटे अब बेहद महत्वपूर्ण
ट्रंप की ओर से ईरान को दी जाने वाली इस बहुत गंभीर धमकी को देखते हुए अब मिडिल ईस्ट में हलचल तेज हो गई है। वहीं आने वाले कुछ घंटे पश्चिम एशिया में चल रहे अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष को लेकर बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं। ट्रंप की धमकी से पूरी दुनिया में हलचल और खलबली देखी जा रही है और सबकी नजर अब अमेरिका की कार्रवाई और अगले कदम पर है। वहीं दूसरी ओर ईरान भी साफ तौर से कह चुका है की वह भी अमेरिका के सामने झुकने वाला नहीं है और अमेरिका के किसी भी मंसूबे का कड़ा जवाब दिया जाएगा और इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।
ईरान पाषाण युग में चला जाएगा
बता दें कि ट्रंप ने हाल ही में ईरान को धमकाते हुए डेडलाइन देते हुए कहा था कि "होर्मुज खोल दो वरना तुम (ईरान) $#@& नर्क में रहोगे, बस देखते जाओ''। ट्रंप ने ईरान को धमकाते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। ट्रंप ने कहा था कि ईरान के सभी पुल, पावर प्लांट, स्टेशन पूरी तरह से उड़ा देंगे, ईरान में ऐसी तबाही होगी की जिससे उभरने में ईरान को सालों लग जाएंगे। ईरान पाषाण युग में चला जाएगा। इधर ईरान ने ट्रम्प की इस धमकी को बड़बोलापन बताया था।
जंग में अब तक 2500 से ज्यादा लोगों की मौत
28 फरवरी से जारी ईरान और 'अमेरिका-इजरायल' जंग में अब तक 2500 से ज्यादा लोगों (आम लोग और सैनिक) की मौत हो चुकी है और करीब 7000 से अधिक लोग घायल हैं। ईरान में मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। वहीं ईरान सुप्रीम लीडर खामेनेई के साथ-साथ कई ईरानी शीर्ष कमांडर और नेता भी मारे गए हैं। साथ ही इस संघर्ष में ईरान में बड़ी संख्या में घर और बुनियादी सार्वजनिक ढांचे भी नष्ट हुए हैं।
इधर ईरान के साथ युद्ध शुरू करने पर अमेरिका जो सोच रहा था वैसा हुआ नहीं। ईरान को कमतर आंकना अमेरिका की चूक रही। अब हालत यह है कि अगर अमेरिका इजरायल के साथ मिलकर ईरान में तबाही मचा रहा है तो ईरान के जवाबी हमलों में अमेरिका भी काफी कुछ खो रहा है। इस जंग में अमेरिका के भी 13 सैनिक अब तक मारे जा चुके हैं, जबकि लगभग 200 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक घायल हैं, जिनमें से कई गंभीर हैं। इसके साथ कई अमेरिकी विमानों और सैन्य ठिकानों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। वहीं इरानी हमलों में अमेरिका-इजरायल के अलावा यूएई, बहरीन, क़तर, कुवैत जैसे खाड़ी देशों का भी व्यापक नुकसान हुआ है.