पेड़ लगे तो सांसों को सहारा मिल गया: पंजाब में तो छिड़ गया महाअभियान, इधर मोहाली पुलिस एक तीर से लगा रही दो निशाने, जानिए कैसे?

पेड़ लगे तो सांसों को सहारा मिल गया: पंजाब में तो छिड़ गया महाअभियान, इधर मोहाली पुलिस एक तीर से लगा रही दो निशाने, जानिए कैसे?

Tree Planting Campaign in Punjab

Tree Planting Campaign in Punjab

Tree Planting Campaign in Punjab : सांसों की कीमत क्या होती है, इससे तो हम कतई अंजान नहीं है तो फिर जिनकी बदौलत सांसें फल-फूल रहीं हैं उन्हें हम कैसे भूल जाते हैं| उनका साथ हम क्यों नहीं देते? दरअसल, बात पेड़ों की हो रही है| पेड़ हमारे लिए जीवनदाता है| पेड़ हैं तो शुद्ध पर्यावरण है और शुद्ध पर्यावरण है तो हमारी सांसें जीवंत हैं| ये बात हम सबको अपने दिमाग में उतारनी होगी| पेड़ लगाने होंगे और साथ ही पर्यावरण को शुद्ध और हरा-भरा रखना होगा| पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने की बजाय उन्हें संजोइए और एक बच्चे की तरह पालते हुए उन्हें बड़ा कीजिए| इससे आपको भी फायदा होगा और दूसरों को भी|

फिलहाल तो पंजाब में पेड़ लगाने का महाअभियान छिड़ गया है| सरकार के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस द्वारा पेड़ लगाने के लिए 'वन महोत्सव' महाअभियान की शुरुवात की गई है| जिसके तहत पंजाब में 31000 पेड़ लगाए जाने हैं| जिससे पंजाब का पर्यावरण शुद्ध और हरा-भरा हो सके| पंजाब पुलिस की हर इकाई ने अपने-अपने एरिया में जोरोशोरों से पेड़ लगाने शुरू कर दिए हैं| वहीं, पंजाब पुलिस की मोहाली इकाई तो एक तीर से दो निशाने लगा रही है|

दरअसल, मोहाली पुलिस द्वारा पेड़ तो लगाए ही जा रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही ख़ास बात यह है कि पेड़ लगाने के इस अभियान में छोटे-छोटे बच्चों को भी शामिल किया जा रहा है| उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है| यानि पेड़ के पेड़ लग जायेंगे और बच्चों(नई जनरेशन) को सीख भी मिल जायेगी कि हमारे जीवन में पेड़ों की कितनी अहमियत है| बच्चे जब अभी से सीखेंगे तो आगे चलकर वह भी इस नेक काम को बढ़ावा देंगे|

देखिये तस्वीरें...

बतादें कि, मोहाली फेज-11 में पुलिस टीम द्वारा बच्चों के साथ पेड़ लगाने के अभियान में अहम भूमिका निभाई गई| इस दौरान DSP हरसिमरन सिंह (सिटी -II), SHO गगनदीप सिंह सहित अन्य पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही|

Tree Planting Campaign in Punjab
Tree Planting Campaign in Punjab
Tree Planting Campaign in Punjab
Tree Planting Campaign in Punjab
Tree Planting Campaign in Punjab
Tree Planting Campaign in Punjab

रिपोर्ट- सागर पाहवा