मोरनी में पर्यटन को मिले नए पंख, इकट्ठे हुए देशभर के ट्रैवलर्स

मोरनी में पर्यटन को मिले नए पंख, इकट्ठे हुए देशभर के ट्रैवलर्स

Tourism gets new wings in Morni

Tourism gets new wings in Morni,

पतंजलि के आचार्य बजरंग देव ने किया ट्रैवलर्स ग्रुप के वार्षिक महोत्व का उद्घाटन

यात्राएं समृद्ध करती हैं, हर यात्रा हमारी शिक्षक - आचार्य बजरंग देव जी

मोरनी की मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित

पहली बार AI की मदद से आयोजित हुआ कार्यक्रम

मोरनी, 3 मई। हरियाणा के एकमात्र हिल स्टेशन मोरनी हिल्स में पर्यटन को उस समय नए पंख मिले जब, देशबर से करीब 100 पर्यटकों ने "घुमक्कड़ (travelers) दिल से" ग्रुप के वार्षिक महोत्सव में भाग लिया। 

मोरनी स्थित मोरनी नेचर कैम्प में आयोजित 2 दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत मोरनी जैसे जटिल क्षेत्र की मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत करने के साथ हुई। इससे पूर्व विभिन्न ट्रैवलर्स समुहों के वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी में द्वीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का श्री गणेष हुआ। 

हरिद्वार स्थित पतंजलि के आचार्य बजरंग देव जी ने मुख्य अतिथि के तौर पर मेधावी छात्राओं मोनिका व निवेदिता को सम्मानित करते हुए कहा कि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में शिक्षा की अलख का जलना साबित करता है कि देश में शिक्षा वास्तव शिखर की ओर अग्रसर हो रही है। 
उन्होंने देशभर से इकट्ठे हुए घुमक्कड़ यायावरों को प्रेरित करते हुऐ कहा कि यात्राएं हमें समृद्ध करती हैं और हर यात्रा में हम बहुत कुछ सीखते हैं। 

आयोजन कई मायनों में मील का पत्थर साबित हुए। पहली बार किसी कार्यक्रम के लिए एआई का उपयोग किया गया। विशेष बात यह रही कि महिलाएं खासतौर पर सोलो ट्रेवलर भारी संख्या में शरीक हुईं। कुछ महिलाओं ने पहली बार इस तरह के आयोजन में भाग लिया। यहां तक कि सास-बहु की जोड़ी सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं।


वार्षिक उत्सव का मुख्य आकर्षण मशहूर शेफ जॉनी-सुनीत की स्वादिष्ट व्यंजनों की श्रंखला रही। महिला ट्रेवलर्स ने अंजलि पंडित द्वारा लाए गए केक कटिंग सेरेमनी की। इसके अलावा महिला व पुरुष क्रिकेट मैच समेत मनोरंजक प्रतियोगिताएं तथा तंबोला रहे। नरेंद्र सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से गीतों से समां कुछ इस तरह बांधा की एका-एक कई सिंगर मैदान में उतर आए। एडवोकेट सरबजीत सिंह बाबा समेत ग्रुप के वरिष्ठ सदस्यों ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।   

एनसीआर से आए अशोक सिंधु, विनय शर्मा, दीपा यादव ने कहा कि दिल्ली से करीब होने के कारण मोरनी हमेशा एनसीआर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। पूर्व अधिकारी संजीत दहिया, वंदना सूद, सुमन मलिक, वंदना नागपाल, प्रदीप मुंडेजा, बलबीर सिंह ने कहा कि एक शांत माहौल में घुमक्कड़ी के मीटअप कार्यक्रम ने पर्यावरण और पर्यटकों के बीच सुखद संगम करवाया। एवरेस्ट बेस कैंप समेत कई दुर्गम ट्रैक कर चुके नीरज राठौड़ व पुष्कर रावत ने कहा कि हम यहां पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर आए हैं। 


छत्तीसगढ़ से आए संदीप गुप्ता, गुजरात के किशोर पाटिल, मध्य प्रदेश से अरुण कुमार बोरले, झुमरीतिलैया से अनूप कुमार सरोगी, श्रीनगर (कश्मीर) से वरुण शर्मा, झांसी से मनोज कंचन, दिल्ली से डा. आशुतोष शुक्ल व अन्य ने कहा कि मोरनी नेचर कैंप में आए घुमक्कड़ साथियों से यात्राओं पर अनुभवों का आदान-प्रदान बहुत उपयोगी रहा। सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर डा. ममता चौधरी ने कहा कि वे विशेष रूप से घुमक्कड़ों से मिलने मोरनी आईं। 

बॉक्स
इसके अलावा कुछ प्रेजेंटेशन ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। श्रीनगर के परविंदर सिंह ने ट्रेवलर्स के सामने अपने आगामी लेह-लद्दाख और गुरेज वैली ट्रिप की जानकारी रखीं। दिल्ली के हनीश लूथरा ने धुलेरा (गुजरात) में अपने रियल एस्टेट परियोजना पर प्रेजेंटशन रखी। सीनियर एडवोकेट सरबजीत सिंह बावा ने विवादों के चलते टूटते घरों और परिवारों को जोड़ने वाली अपनी मुहिम साझा कर सभी कि दिल जीत लिया। दिल्ली के सौरभ गुप्ता अपने साथ घुमक्कड़ों की यादगारों वाली अनूठी पोटली साथ लेकर आए। 

बॉक्स
मीटअप के आयोजक पिंकल गोसाईं, अंजलि पंडित, विकास सैनी, संजय जैन, अखिलेश मिश्र व अजय गौतम ने कहा कि ग्रुप का वार्षिकोत्सव आयोजित कराने का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को तेज भागती जिंदगी से बाहर निकालकर शांत मोरनी की खूबसूरती से रुबरु करवाने का रहा। गोसाईं ने कहा कि जल्द ही एक और आयोजन होने जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 


फोटो कैप्शन

फोटो - 1  पतंजलि के आचार्य बजरंग देव जी संबोधित करते हुए।

फोटो - 2  पतंजलि के आचार्य बजरंग देव जी मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते हुए। 

फोटो - 3  मोरनी नेचर कैंप में एकत्रित देशभर के ट्रैवलर्स। 

फोटो - 4   महिला ट्रैवलर्स प्रतियोगिता में भाग लेते हुए।

फोटो - 5  मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डा. ममता चौधरी मैमोरी वॉल पर अपने विचार साझा करते हुए।