हिमाचल में मूसलाधार बारिश का कहर, किन्नौर में हाईवे बंद; चंबा में मंदिर में फंसे 24 श्रद्धालुओं का रेस्क्यू

हिमाचल में मूसलाधार बारिश का कहर, किन्नौर में हाईवे बंद; चंबा में मंदिर में फंसे 24 श्रद्धालुओं का रेस्क्यू

Torrential rains wreak havoc in Himachal

Torrential rains wreak havoc in Himachal

 किन्रौर। Torrential rains wreak havoc in Himachal, हिमाचल के किन्नौर जिले में भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रवाहित हुआ है। शुक्रवार सुबह भारी वर्षा से किन्नौर में चोलिंग गांव के पास हिंदुस्तान-तिब्बत नेशनल हाईवे-5 पर मलबा जमा हो गया है। जिसके चलते गाड़ियों की आवाजाही रुक गई है।

वहीं, मेरुट नाले के पास पहाड़ियों से भारी मात्रा में मलबा नीचे गिरने से दो गाड़ियां फंस गईं। दूसरी तरफ रिब्बा नाले में बाढ़ आने के कारण रिब्बा-कांडा लिंक रोड भी बंद हो गया। डिप्टी कमिश्नर अमित शर्मा ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुई है। सभी लोग सुरक्षित हैं।

चंबा के मंदिर में फंसे रहे 24 श्रद्धालु

वहीं, चंबा जिले के भरमौर में तेज बारिश में लकड़ी का एक अस्थायी पुल बह गया। इस पल के टूटने से मंदिर जाने का रास्ता कट गया। इस मंदिर में 24 श्रद्धालु मौजूद थे। पूरी रात मंदिर में फंसे रहे। शुक्रवार को एनडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन, पर्वतारोहण संस्थान और लोक निर्माण विभाग ने उन्हें रेस्क्यू किया।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

तेज वर्षा के कारण हो रही तबाही को देखते हुए शिमला मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही कुछ क्षत्रों में आने वाले दिनों में भीषण बारिश की चेतावनी दी है।