पंचकूला में बड़ी कार्रवाई: अस्पताल से मोबाइल चोरी कर भागा आरोपी 4 घंटे में गिरफ्तार

पंचकूला में बड़ी कार्रवाई: अस्पताल से मोबाइल चोरी कर भागा आरोपी 4 घंटे में गिरफ्तार

ccused arrested within 4 hours after stealing a mobile

ccused arrested within 4 hours after stealing a mobile

पत्नी के इलाज के दौरान अस्पताल से मोबाइल चुराकर भागे शातिर आरोपी को  पंचकूला पुलिस ने महज 4 घंटे में दबोचा

एक मोबाइल बरामद, दूसरे फोन और अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा करने के लिए आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर

 पंचकूला:  ccused arrested within 4 hours after stealing a mobile, पंचकूला पुलिस की सेक्टर-7 थाना टीम ने सरकारी अस्पताल सेक्टर-6 से मोबाइल फोन चोरी की घटना का महज चार घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे मोबाइल फोन तथा उससे जुड़ी अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।

जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश व हाल में पंचकूला में रह रहे एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-7 में शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 जून 2025 को वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सेक्टर-6, पंचकूला के इमरजेंसी वार्ड में आया था। इस दौरान उसने अपने दो मोबाइल फोन वीवो व रेडमी अस्पताल के बेड पर रखे थे। कुछ देर बाद दोनों मोबाइल फोन वहां से गायब मिले। काफी तलाश करने के बाद भी जब मोबाइल नहीं मिले तो उसने 2 जुलाई 2026 को पुलिस में शिकायत दी।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-7 पंचकूला में तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल कुमार, निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश, हाल किरायेदार चंडीगढ़ को शिकायत दर्ज होने के महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। मामले की जांच एएसआई हरपाल सिंह द्वारा की जा रही है।

आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी किया गया दूसरा मोबाइल फोन बरामद करने के साथ-साथ यह भी पता लगाया जाएगा कि उसने अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।