उत्तराखंड में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, चारधाम मार्ग बाधित; कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, चारधाम मार्ग बाधित; कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

Normal life disrupted in Uttarakhand

Normal life disrupted in Uttarakhand

देहरादून। Normal life disrupted in Uttarakhand, उत्तराखंड में चार दिन से हो रही वर्षा से जनजीवन प्रभावित है। शुक्रवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा का क्रम बना रहा। चारधाम यात्रा राजमार्ग मलबा आने के कारण निरंतर अंतराल पर बाधित हो रहे हैं।

आदि कैलास यात्रा गुरुवार से स्थगित चल रही है। मार्गों के अवरुद्ध होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह चमोली के भनेरपानी में मलबा आने से बदरीनाथ राजमार्ग दो घंटे बाधित रहा। सुबह नौ बजे मार्ग खोला जा सका।

उत्तरकाशी में भागीरथी का जलस्तर बढ़ने से हर्षिल व स्वारीगाड़ क्षेत्र में खतरा बना हुआ है। सिंचाई विभाग इन क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रहा है।

राज्य पहाड़ी जिलों में 34 संपर्क मार्ग भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के लिए वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने के साथ ही पहाड़ से लेकर मैदान तक रुक-रुक कर वर्षा का दौर जारी है। हालांकि,  शुक्रवार को तेज वर्षा क्रम कुछ धीमा हो गया है। देहरादन में दिनभर बादल लगे रहे।

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने यात्रियों से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है। मौसम प्रतिकूल होने पर लोगों से खुले स्थानों, नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने को कहा गया है।

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 34.1, 24.8
  • ऊधमसिंह नगर, 36.7, 25.0
  • मुक्तेश्वर, 24.0, 16.1
  • नई टिहरी, 25.8, 15.1