लखनऊ में गृह कर जमा करने की अंतिम तिथि आज, देर रात तक खुले रहेंगे जोनल कार्यालय

लखनऊ में गृह कर जमा करने की अंतिम तिथि आज, देर रात तक खुले रहेंगे जोनल कार्यालय

Today is the deadline for paying property tax

Today is the deadline for paying property tax

लखनऊ। Today is the deadline for paying property tax, नगर निगम लखनऊ ने करदाताओं को गृह कर जमा करने के लिए मंगलवार 31 मार्च अंतिम अवसर दिया है। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन नागरिकों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम के सभी जोनल कार्यालय सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुले रखे गए हैं।

देर रात तक जमा होगा टैक्स
नगर निगम प्रशासन के अनुसार, मंगलवार को विशेष वसूली अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक करदाता अपना बकाया गृह कर जमा कर सकें। इसके लिए सभी जोनल कार्यालयों में अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं।

ब्याज से बचने का आखिरी मौका
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च के बाद गृह कर जमा करने पर 12 प्रतिशत ब्याज देना अनिवार्य होगा। ऐसे में करदाताओं के लिए यह आखिरी मौका है कि वे बिना अतिरिक्त शुल्क के अपना कर जमा कर दें।

नागरिकों से अपील
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे आज ही अपने नजदीकी जोनल कार्यालय पहुंचकर गृह कर जमा करें और अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचें।