Three Killed as Tanker Runs Over

NH-52 पर दर्दनाक हादसा: टैंकर ने 3 लोगों को कुचला, दो मामा और भांजे की मौत

accident

Three Killed as Tanker Runs Over

एनएच-52 पर गांव मोतीपुरा के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पेट्रोल पंप के समीप खड़े तीन लोगों को एक टैंकर ने कुचल दिया। मृतकों में दो मामा और उनका एक भांजा शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, गांव झूंपा निवासी कालूराम, मंगलाराम और उनका भांजा सुनील कुमार, जो गांव सिधनवा का रहने वाला था, किसी कार्य से गढ़वा जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब 8 बजे वे मोतीपुरा स्थित पेट्रोल पंप के पास अपनी मोटरसाइकिल के साथ खड़े होकर एक साथी का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचे एक टैंकर ने अनियंत्रित होकर तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सुनील कुमार और मंगलाराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कालूराम ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मंगलाराम और सुनील कुमार के शव पोस्टमार्टम के लिए भिवानी भेजे, जबकि कालूराम के शव का पोस्टमार्टम हिसार में कराया गया।

पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव झूंपा और सिधनवा में शोक का माहौल है। दोनों मामा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव झूंपा में, जबकि भांजे का अंतिम संस्कार गांव सिधनवा में किया गया।