कुशीनगर में होगा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

कुशीनगर में होगा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

Chief Minister to inaugurate

Three-day International Buddhist Conclave to be held in Kushinagar,

कुशीनगर। Chief Minister to inaugurate, बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव का खाका खींचा गया। मार्च के अंत में महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में होने वाले इस आयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

इसमें थाईलैंड, म्यांमार, भूटान, नेपाल, लाओस, वियतनाम, कंबोडिया, श्रीलंका आदि बौद्ध देशों के बौद्ध भिक्षु, कलाकार व राजनयिक सहित देश के विभिन्न हिस्सों के बौद्ध मतावलंबी भाग लेंगे। बुधवार की देर शाम कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के सभागार में जिला पर्यटन व संस्कृति परिषद की बैठक डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने इसको लेकर रूपरेखा खींची तो इसके जरिये पर्यटन व संस्कृति को दुनिया के फलक पर चमकाने की बात भी कही।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम ने बौद्ध भिक्षुओं, पर्यटन व संस्कृति से जुड़े लोगों व विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ विचार विमर्श के साथ कार्ययोजना बनाई। दिल्ली, सारनाथ, बोधगया, लुंबिनी, मैक्लोडगंज, लद्दाख स्थित बौद्ध मोनेस्ट्री के प्रमुखों से संपर्क करने को कहा गया है। कॉन्क्लेव में बुद्धिस्ट थीम पर सजे मंच पर बौद्ध परंपराओं पर आधारित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। इसके लिए कलाकार आमंत्रित किए जायेंगे।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, आमंत्रण कमेटी के गठन, स्वास्थ्य, स्वच्छता, अग्निशमन, पंडाल, मंच आदि व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा हुई और जिम्मेदारी बांटी गई। नगरपालिका को स्वच्छता प्रबंधन, पेयजल सहित पूरे महापरिनिर्वाण पथ को बुद्धिस्ट थीम पर सजाने संवारने की जिम्मेदारी दी गई।

एसपी केशव कुमार ने मातहतों को सुरक्षा व्यवस्था का प्रारूप तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव, एडीएम वैभव मिश्रा, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, एसडीएम डा. संतराज सिंह बघेल, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य, सीओ कुंदन सिंह, ईओ अंकिता शुक्ला, भिक्षु महेंद्र, भिक्षु पी सोंक्राग, बिरला धर्मशाला के प्रबंधक वीरेंद्र तिवारी, भिक्षुणी धम्म नयना आदि उपस्थित रहे।