यूपी में तीन एडीजी बनेंगे डीजी, सीनियर IPS अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदल सकते हैं DGP राजीव कृष्ण

यूपी में तीन एडीजी बनेंगे डीजी, सीनियर IPS अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदल सकते हैं DGP राजीव कृष्ण

UP Three ADG Promotion News

UP Three ADG Promotion News

UP Three ADG Promotion News: उत्तर प्रदेश में 3 एडीजी को डीजी के पद पर प्रमोशन मिलेगा है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने सेवानिवृत्त हुए तीन डीजी संदीप सालुंके, एमके बशाल व दिपेश जुनेजा को विदाई दी। तीन डीजी का सेवाकाल पूरा होने के बाद वरिष्ठता के क्रम में एडीजी प्रकाश डी, एलवी एंटनी देव कुमार व जय नारायण सिंह को डीजी के पद पर प्रोन्नति मिलेगी। तीनों एडीजी के डीजी बनने के बाद कई और सीनियर अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में डीजीपी बदल कर सकते हैं।

डीजीपी मुख्यालय में शनिवार को आयोजित विदाई समारोह में डीजी मानवाधिकार संदीप सालुंके, डीजी होमगार्ड एमके बशाल व डीजी अभियोजन दिपेश जुनेजा के कार्यकाल की उपलब्धियों को याद किया गया। विदाई समारोह में डीजीपी ने तीनों डीजी के अलावा बीते दिनों वीआरएस लेने वाले एडीजी के.सत्यनारायण को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। डीआइजी बिकास कुमार वैद्य का भी शनिवार को कार्यकाल पूरा हो गया। जबकि पांच पुलिस उपाधीक्षक भी सेवानिवृत्त हुए।

डीजी स्तर के तीन अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के उपरांत डीजी रेणुका मिश्रा का नाम वरिष्ठा सूची में पहले स्थान पर आ गया है। अब डीजी के पदोन्नति पाने वालों में 1994 बैच के आइपीएस अधिकारी प्रकाश डी. वर्तमान में एडीजी रेलवे के पद पर तैनात हैं। 1994 बैच के ही एलवी एंटनी देव कुमार एडीजी रूल्स एंड मैनुअल व जय नारायण सिंह एडीजी पावर कारपोरेशन के पद पर तैनात हैं। वरिष्ठता क्रम में इन अधिकारियों से आगे जकी अहमद, अखिल कुमार व राजा श्रीवास्तव केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। तीन एडीजी के डीजी के पद पर प्रोन्नति के बाद जल्द विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव भी होगा।