Three accused arrested for gang rape of a girl in Gurugram

गुरुग्राम में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार

undefined

Three accused arrested for gang rape of a girl in Gurugram

हरियाणा के गुरुग्राम में नेपाल मूल की 24 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

पुलिस के अनुसार, युवती मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है और गुरुग्राम के अशोक विहार इलाके में अपनी एक दोस्त से मिलने आई थी। जब वह अपनी दोस्त के घर पहुंची तो वह घर पर नहीं मिली। बताया जा रहा है कि युवती मानसिक तनाव में थी। इसके बाद वह वापस जाने के लिए ऑटो में बैठ गई। इसी दौरान उसने शराब का सेवन कर लिया।

जानकारी के मुताबिक जिस ऑटो में युवती बैठी थी, उसमें पहले से तीन युवक मौजूद थे। शराब के अधिक सेवन के कारण युवती को नशा हो गया और उसे होश नहीं रहा। पीड़िता का आरोप है कि जब उसे होश आया तो वह नाहरपुर रूपा चौकी क्षेत्र के एक कमरे में थी और वही तीन युवक वहां मौजूद थे। उसे आशंका है कि इन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज करवाए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सदर थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।