चंद्रेश्वर हाता को बम से उड़ाने की मिली धमकी, भाजपा नेता को फोन कर बोला, चुकानी होगी कीमत
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

चंद्रेश्वर हाता को बम से उड़ाने की मिली धमकी, भाजपा नेता को फोन कर बोला, चुकानी होगी कीमत

चंद्रेश्वर हाता को बम से उड़ाने की मिली धमकी

चंद्रेश्वर हाता को बम से उड़ाने की मिली धमकी, भाजपा नेता को फोन कर बोला, चुकानी होगी कीमत

कानपुर: कानपुर के बेकनगंज इलाके में 3 जून को हुई हिंसा के बाद मामला गर्माता जा रहा है. खबर आ रही है कि चंद्रेश्वर हाते को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. भाजपा पदाधिकारी अमित बाथम को एक अज्ञात नंबर से फोन आया था, जिसपर अनजान शख्स ने यह धमकी दी है. अब जॉइंट सीपी ने मामला संज्ञान में आते ही जांच शुरू कर दी है.

3 जून को शुरू हुई थी हिंसा
जानकारी के लिए बता दें कि 3 जून दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर यतीमखाना के पास मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की गई. इसके बाद दोपहर 2.30 बजे लोग बाहर निकले और बाजार में खुली दुकानों को जबरन बंद कराने लगे. हिंदू दुकानदारों ने साफ कह दिया कि वह दुकान नहीं बढ़ाएंगे. इसके बाद बवाल शुरू हुआ और कुछ उपद्रवियों ने चंद्रेश्वर के हाता में घुसकर पथराव शुरू कर दिया.