मोबाइल शॉप को चोरों ने बनाया निशाना
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

मोबाइल शॉप को चोरों ने बनाया निशाना

Thieves targeted mobile shop

Thieves targeted mobile shop

खरड़। त्योहारों के मौसम में भले ही पुलिस सारे इंतजाम पुख्ता होने के दावे कर रही है। लेकिन इसके बावजूद भी चोर सक्रिय हो गए। इसी कड़ी में 
खरड़ लांडरा रोड़ पर स्थित भूरू चौंक पर स्थित एक मोबाइल शाप को अज्ञात चोरों ने निशाना बना कर दुकान से हजारों रुपये की एसेसरीज चोरी कर ली। सेठी क यूनिकेशन मोबाइल फोन तथा एसेसरीज की दुकान के मालिक अमित सेठी ने बताया कि हर रोज की तरह वह सोमवार की रात को लगभग 9 दुकान बंद करके अपने घर चले गये थे। अगले दिन सुबह तड़के उनके पड़ोसी दुकानदार द्वारा उन्हें चोरी की घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर उन्होंने आकर देखा कि दुकान के शटर के दोनो ताले काट दिये गये है। उन्होने दुकान के अंदर जाकर देखा कि दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा है और मोबाइल फोनों से संबंधित 55 हजार रूपये की एसेसरीज गायब है। दुकानदार ने आगे बताया कि दुकान के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हुये है परंतु चोरों की चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले मेन पावर प्लग ही आफ कर दिया था जिस कारण दुकान के अंदर हुई चोरी की घटना कैमरों में रिकार्ड नही हो सकी। हैरानी की बात यह है कि यह दुकान शहर की अंदरूनी मु य सड़क पर है और कुछ कदमों पर ही पुलिस थाना और एक ओर बस स्टैंड पर रात को पीसीआर होती है परंतु इसके बावजूद अज्ञात चोर आसानी से चोरी की घटना को अंजाम फरार हो गए। दुकानदार अमित सेठी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।