शादी के बाद महिलाओं के शरीर, रूप, रंग में दिख सकते हैं ये बदलाव, डॉक्टर से जानें इनका कारण

शादी के बाद महिलाओं के शरीर, रूप, रंग में दिख सकते हैं ये बदलाव, डॉक्टर से जानें इनका कारण

शादी के बाद महिलाओं के शरीर

शादी के बाद महिलाओं के शरीर, रूप, रंग में दिख सकते हैं ये बदलाव, डॉक्टर से जानें इनका कारण

नई दिल्ली। शादी के बंधन में बंधने के बाद सभी लड़कियों के जीवन में कई तरह के बदलाव आते हैं। क्योंकि शादी के बाद लड़की का घर बदल जाता है। दरअसल, शादी एक ऐसा बंधन है जिसमें लड़की अपना घर बार छोड़कर नए घर में नए अरमानों के साथ प्रवेश करती है।

लड़की का न सिर्फ घर बदलता है बल्कि बहू बनते ही कई आदतें भी बदल जाती है। जिस घर में 25-30 साल तक रही, अचानक वो पराया हो जाता है औऱ एक नए परिवेश में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि इन नए रिश्ते-नातों के साथ-साथ उसकी विचारों में भी काफी बदलाव आते हैं। आपको बताने जा रहे हैं कि शादी के बाद लड़कियों के जीवन में किस तरह के बदलाव आते हैं। 

महिलाओं के शरीर में हार्मोंस बढ़ना

अपनी शादी को लेकर खुश रहने वाली महिलाओं के शरीर में हैप्पी हार्मोंस का स्त्राव अधिक होने लगता है। शादी के बाद अधिकतर महिलाओं के शरीर में सिरोटोनिंस, एंडोर्फिंस और ऑक्सीटोसिन जैसे हार्मोंस काफी ज्यादा रिलीज होने लगते हैं।  रोमांस के बाद हैप्पी हार्मोंस का प्रवाह काफी अच्छे से होता है।

चेहरे पर निखार आने लगता है

शादी के बाद चेहरे पर ग्लो बढ़ता है। खासतौर पर ऐसी महिलाएं, जो अपनी शादी-शुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। क्योंकि खुश रहने से चेहरे पर ग्लो नजर आता है। साथ ही रोमांस से जब आपको खुशी मिलती है, जो इसका ग्लो आपके चेहरे पर नजर आता है। शादी के बाद शरीर में जिस तरह के हार्मोंस रिलीज होते हैं, उसका असर आपकी स्किन पर दिखता है। इससे आपका चेहरा सॉफ्ट और हेल्दी नजर आता है।

शादी के बाद वजन बढ़ना

हालांकि, हर महिलाओं का शादी के बाद वजन नहीं बढ़ता है। लेकिन कई ऐसी महिलाएं हैं, जिसका शादी के बाद वजन बढ़ जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह अपने खानपान पर ध्यान न देना होता है। दरअसल, शादी के बाद कई महिलाएं अपने परिवार के कामकाज में इतनी ज्यादा व्यस्त हो जाती हैं कि वे सही समय पर खाना नहीं खा पाती हैं। साथ ही ऐसे कई अन्य तरह की लापरवाही करती हैं, जिसके कारण उनका वजन बढ़ जाता है।