येस मैन की नियुक्ति से नहीं होगा कोई सुधार

येस मैन की नियुक्ति से नहीं होगा कोई सुधार

येस मैन की नियुक्ति से नहीं होगा कोई सुधार

येस मैन की नियुक्ति से नहीं होगा कोई सुधार

अशोक खेमका ने ट्वीट पर सिस्टम पर साधा निशाना
आईएएस संजीव वर्मा ने भी किया पलटवार

चंडीगढ़। हरियाणा के आईएएस अधिकारी अशोक खेमका तथा संजीव वर्मा के बीच छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां दोनों अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद हरियाणा पुलिस शांत बैठ गई है, वहीं दोनों अधिकारी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ बोल रहे हैं। 
आईएएस अशोक खेमका और आईएएस संजीव वर्मा के बीच हरियाणा वेयर हाउसिंग कोर्पोरेशन की नियुक्तियों को लेकर विवाद चल रहा है, जिसे लेकर अशोक खेमका कई बार ट्वीट कर चुके और संजीव वर्मा उन पर कटाक्ष करते हैं। इससे पहले खेमका ने ट्वीट किया था कि भ्रष्ट और बेइमानों का गैंग बन गया है, लेकिन अंत में सच चमकेगा। इसके जवाब में संजीव वर्मा ने ट्वीट किया था कि जांच से भागने वाले अब सत्य की दुहाई देने लगे हैं, खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे।
रविवार को आईएएस अधिकारी अफसर अशोक खेमका ने एक बार सिस्टम पर निशाना साधा है। खेमका ने रविवार को ट्वीट किया कि संस्थाओं में यदि येस मैन की नियुक्ति उच्च पदों पर हो जाएगी तो हमारी संस्थाओं में सुधारों से क्या फर्क पड़ेगा। छोटे दिमाग वाले सदैव असुरक्षित रहेंगे और उन संस्थाओं को नुकसान पहुंचाएंगे, जिनके वे मुखिया हैं।
अशोक खेमका के इस ट्वीट के बाद आईएएस संजीव वर्मा ने पलटवार करत हुए ट्वीट में कहा कि अकर्मण्यता में अप्रतिष्ठित होने का भय बना रहता है, इसलिए कर्मशील मनुष्य से ईष्र्या होने लगती है। निंदा रस/परसाई। थोथा चना बाजै घना। दोनो आईएएस अधिकारियों के बीच छिड़ा विवाद किसी किनारे नहीं लग रहा है। इस पूरे प्रकरण पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल चुप्पी साधे हुए हैं।