राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में अर्चकों की कार्यप्रणाली की होगी समीक्षा, नए पुजारियों की नियुक्ति या संख्या में बदलाव पर हो सकता है फैसला
The working procedures of the priests will be reviewed
अयोध्या। The working procedures of the priests will be reviewed, चढ़ावा चोरी मामला सामने आने के बाद दूसरी बार हो रही श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में रामलला की सेवा में नियुक्त अर्चकों के दैनिक कार्यों की भी समीक्षा होगी।
प्रतिदिन अर्चकों की ड्यूटी कैसे लगती है, कैसे शिफ्ट बदलती है, साढ़े नौ घंटे में पुजारी क्या-क्या करते हैं, इसे भी प्रस्तुत किया जाएगा। बताया जा रहा कि प्रतिदिन की समीक्षा रिपोर्ट पहले से ही तैयार की गई है। इसे ट्रस्टियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
इसके दो कारण माने जा रहे हैं- नए पुजारियों की नियुक्ति या पूर्व से तैनात अर्चकों की संख्या में कटौती। साथ ही यह भी संभव है कि अर्चकों के हित में भी कोई बड़ा निर्णय ट्रस्टियों की बैठक में लिया जाएगा। इसी कारण पिछले कुछ दिनों से दैनिक समीक्षा रिपोर्ट से नए पदाधिकारियों को अवगत भी कराया जा रहा था।
पिछली बैठक 6 जुलाई को हुई थी
गत छह जुलाई को हुई बैठक में दो पदाधिकारियों के त्यागपत्र के उपरांत निर्वाचित हुए अंतरिम महासचिव कृष्ण माेहन व कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने बीते दिनों राम मंदिर की विभिन्न व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया था। इसके बाद व्यवस्था में कई बदलाव देखने को मिले।
-1784507687315_v-1784688827095.webp)
सूत्रों ने बताया कि अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन के निर्देश पर रामलला सहित अन्य देवी-देवताओं के राग-भोग, श्रृंगार व पूजा-पाठ को संपन्न करने वाले अर्चकों के कार्यों की गहन समीक्षा कराई जाने लगी। वैसे समीक्षा तो पहले भी समय-समय पर की जाती रही, लेकिन पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन रिपोर्ट बन रही है।
पांच व्यक्ति तैयार करते हैं रिपोर्ट
यह रिपोर्ट मंदिर में पूर्व से नियुक्त पांच व्यक्ति तैयार करते हैं। इससे अंतरिम महासचिव को अवगत कराया जाता है। रिपोर्ट तैयार करने में गर्भगृह में तैनात बजरंग पाठक व कृष्णदेव तिवारी के साथ भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए तीन धर्मगुरु राजेश दुबे, राकेश शर्मा व हरिशंकर पांडेय नियुक्त हैं।
सूत्रों का कहना है कि बुधवार को प्रस्तावित बैठक में कार्यों की समीक्षा करके संख्या कम करने या सुविधाएं बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।

वर्तमान में 35 पुजारी हैं तैनात
राम मंदिर में वर्तमान में चार वरिष्ठ पुजारियों के अलावा 18 स्थायी और 13 प्रशिक्षु अर्चक सेवारत हैं। कुल 35 पुजारियों में से 13 प्रशिक्षु हैं।
इनसे पूरक मंदिरों में सेवा कराई जाती है, जबकि स्थायी पुजारी साढ़े नौ घंटे की दो शिफ्टों में ड्यूटी देते हैं। एक शिफ्ट भोर में साढ़े तीन बजे से दोपहर एक बजे, तो दूसरी दोपहर साढ़े 12 बजे से रात्रि दस बजे तक चलती है।
शाम चार बजे होगी बैठक
बता दें कि आज शाम चार बजे से मणिरामदास जी की छावनी में प्रस्तावित बैठक में चंपतराय व अनिल मिश्र के त्यागपत्र व अयोध्या राज परिवार के मुखिया रहे बिमलेंद्रमोहन मिश्र के निधन से रिक्त पदों पर तीन नए ट्रस्टियों का चयन होगा।