सुप्रीम कोर्ट में हुई जीत किसी एक पार्टी की नहीं, चंडीगढ़ की जनता की जीत हैः प्रदीप छाबड़ा

सुप्रीम कोर्ट में हुई जीत किसी एक पार्टी की नहीं, चंडीगढ़ की जनता की जीत हैः प्रदीप छाबड़ा

Chandigarh Mayor Election 2024

Chandigarh Mayor Election 2024

कहा- 2021 में आए चंडीगढ़ के जनादेश का अपमान करते हुए दो साल साल से नगर निगम पर काबिज हो रही थी भाजपा

इस बार मेयर चुनाव में बेईमानी की सभी सीमाएं पार कर दी थीं भाजपा ने

अब आम आदमी पार्टी भाजपा के भ्रष्टाचार पर झाड़ू चलाकर चंडीगढ़ को फिर सिटी ब्यूटीफुल बनाएगी

 देश में एक बार फिर लोकतंत्र को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभारः छाबड़ा

चंडीगढ़। Chandigarh Mayor Election 2024: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं चंडीगढ़ के पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने आज चंडीगढ़ के मेयर चुनाव के मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी व्यक्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया है। छाबड़ा ने कहा कि आज एक बार फिर देश की सर्वोच्च न्यायपालिका ने भारत में लोकतंत्र को बचा लिया तथा लोकतंत्र का गला घोंटने पर आमादा हो रही भाजपा जैसी ताकतों को मुंह की खानी पड़ी।

प्रदीप छाबड़ा ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि भाजपा ने चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में बेईमानी की सभी सीमाएं पार कर दी थीं। भाजपा ने अपने कार्यकर्ता रहे मनोनीत पार्षद अनिल मसीह को प्रिसाइडिंग अफसर बनवाकर उसके द्वारा लोकतंत्र की हत्या के लिए क्या कुछ नहीं किया, सब आज सुप्रीम कोर्ट में सामने आ गया। साथ ही चंडीगढ़ समेत पूरे देश ने एक बार फिर देख लिया कि भाजपा एक मेयर तक के चुनाव को जीतने के लिए किस हद तक बेईमानी कर सकती है। प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि लोग भाजपा को उसके इस भ्रष्ट कृत्य के लिए कभी माफ नहीं करेंगे। आने वाले लोकसभा चुनाव में लोग अब अपने वोट की चोट से ही भाजपा को करारा सबक सिखाएंगे। छाबड़ा ने कहा कि एक प्रिसाइडिंग अफसर की भूमिका में अनिल मसीह ने जो अक्षम्य अपराध किया है, उसके लिए उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, साथ ही मनोनीत पार्षद के रूप में उसकी नगर निगम हाउस की सदस्यता भी रद्द की जानी चाहिए।

प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि चंडीगढ़ की जनता ने 2021 के नगर निगम आम चुनाव में जिस उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी को जनादेश दिया था, अब आम आदमी पार्टी नगर निगम में मेयर कुलदीप सिंह टीटा के नेतृत्व में जनता की उन उम्मीदों को पूरा करेगी। छाबड़ा ने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट में हुई जीत किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि चंडीगढ़ की जनता की जीत है, जिसने 2021 में ही नगर निगम के जरिए शहर का विकास कराने के लिए आम आदमी पार्टी के सबसे ज्यादा पार्षद चुने थे लेकिन भाजपा दो साल से पार्षदों की जोड़तोड़ करके तथा जनादेश का अपमान करते हुए नगर निगम को कब्जाए हुए थी। नगर निगम को भाजपा ने भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था लेकिन अब आम आदमी पार्टी भाजपा के भ्रष्टाचार पर झाड़ू चलाकर चंडीगढ़ को फिर सिटी ब्यूटीफुल बनाएगी।

यह पढ़ें:

सुप्रीम कोर्ट के अंदर से अनिल मसीह का VIDEO; CJI ने जब सवाल पर सवाल दागे तो क्या जवाब दे रहे थे पीठासीन अधिकारी, देखें

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; इनवैलिड किए गए 8 बैलेट पेपर वैलिड किए, AAP के कुलदीप कुमार मेयर घोषित

मिस्टर मसीह, आप दोषी हैं, कार्रवाई क्यों न की जाए... सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अनिल मसीह आफत में, बेंच ने कहा- जानबूझकर सब किया