उज्जैन में सेवा का स्पर्श, इंदौर में उत्कृष्टता का सम्मान 4 अप्रैल को देवेंद्र ब्रह्मचारी जी का विशेष प्रवास

उज्जैन में सेवा का स्पर्श, इंदौर में उत्कृष्टता का सम्मान 4 अप्रैल को देवेंद्र ब्रह्मचारी जी का विशेष प्रवास

The Touch of Service in Ujjain

The Touch of Service in Ujjain

उज्जैन | The Touch of Service in Ujjain, इंदौर, 4 अप्रैल 2026: समाजसेवा, आध्यात्म और वैश्विक उत्कृष्टता के समन्वित भाव को साकार करने हेतु 4 अप्रैल को भारत गौरव श्रद्धेय देवेंद्र ब्रह्मचारी जी का विशेष प्रवास उज्जैन एवं इंदौर में प्रस्तावित है, जिसमें वे दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करेंगे।

प्रातः उज्जैन स्थित जीवनदीप परिवार द्वारा आयोजित “जीवनदीप की बात – गुरुजी के साथ” कार्यक्रम में देवेंद्र ब्रह्मचारी जी विभिन्न सेवा प्रकल्पों का अवलोकन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे फिजियोथेरेपी सेंटर तथा जैन डायग्नोस्टिक एंड डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण कर वहाँ उपलब्ध सेवाओं, व्यवस्थाओं एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर संस्था के सक्रिय सदस्यों एवं महिला विंग के साथ विशेष बैठक एवं संवाद का आयोजन भी होगा, जिसमें उनके प्रेरणादायी मार्गदर्शन का लाभ सभी को प्राप्त होगा। कार्यक्रम के दौरान सेवा, समर्पण और समाजोत्थान के मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया जाएगा।

दोपहर पश्चात इंदौर में आयोजित “World Record of Excellence Award Ceremony, Indore” में देवेंद्र ब्रह्मचारी जी विशिष्ठ अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। शेरेटन ग्रैंड पैलेस में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय समारोह में देश-विदेश के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर देवेंद्र ब्रह्मचारी जी को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक एवं आध्यात्मिक सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। उनका प्रेरणादायी उद्बोधन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा, जिसमें वे उत्कृष्टता, नैतिक मूल्यों एवं वैश्विक दृष्टिकोण पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

यह दिन एक ओर जहाँ उज्जैन में सेवा और साधना के कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा, वहीं इंदौर में अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्टता के आदर्शों को भी नई दिशा देगा। दोनों ही कार्यक्रमों को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह एवं उत्सुकता का वातावरण बना हुआ है।

आयोजकों द्वारा अधिक से अधिक लोगों से इन कार्यक्रमों में सहभागिता कर इस प्रेरणादायी अवसर का लाभ लेने का आग्रह किया गया है।