नौकर ने मालिक के घर की 40 लाख की चोरी, जानिए क्या है पूरा मामला
BREAKING
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी

नौकर ने मालिक के घर की 40 लाख की चोरी, जानिए क्या है पूरा मामला

नौकर ने मालिक के घर की 40 लाख की चोरी

नौकर ने मालिक के घर की 40 लाख की चोरी, जानिए क्या है पूरा मामला

सहारनपुर। शहर की पाश कालोनी मिशन कंपाउंड से सोमवार देर रात नेपाली नौकर साड़ी व्यापारी के घर से 40 लाख रुपये का माल समेट कर भाग गया। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से फिंगर प्रिंट के नमूने लिए हैं। रिपोर्ट में आया है कि चोरी की वारदात में तीन लोग शामिल थे। पुलिस ने नेपाली नौकर व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह है मामला

सदर बाजार थाना अंतर्गत मिशन कंपाउंड निवासी दुर्गेश ग्रोवर का नेहरू मार्केट में आकर्षक साड़ी के नाम से शोरूम है। उन्होंने बताया कि उनकी एक बेटी की ससुराल करनाल (हरियाणा) में है। सोमवार को उनके धेवते का जन्मदिन था। इसलिए वह स्वजन के साथ सोमवार शाम करनाल गए थे। घर में नेपाली नौकर विजय बहादुर था। वह अलमारी आदि की चाबी अपने साथ ले गए थे। मंगलवार सुबह जब वह लौटे तो सभी कमरों और अलमारी के ताले टूटे हुए थे और नौकर भी गायब था। व्यापारी ने बताया कि घर में करीब 35 लाख रुपये के जेवर और पांच लाख रुपये रखे थे। सदर बाजार थाना प्रभारी हरेंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि नेपाली नौकर के बारे में पता लगाया जा रहा है। व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज

वारदात के बाद पुलिस व्यापारी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पड़ोसियों के मकानों की सीसीटीवी फुटेज देख रही है। ताकि दो अन्य चोरों की पहचान हो सके।

डेढ़ माह पूर्व ही रखा था नौकर

दुर्गेश ग्रोवर ने बताया कि नेपाली नौकर विजय बहादुर को करीब डेढ़ माह पूर्व ही नौकरी पर रखा था। उन्हें नौकर की जरूरत थी और एक परिचित ने उसे रखवाया था।

नेपाली नौकर कई वारदातों को दे चुके अंजाम

शहर में नेपाली नौकर कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। कुछ दिन पहले हीरोइन कायनात अरोड़ा के चाचा कृष्णलाल अरोड़ा के घर में भी नेपाली नौकर ने 40 लाख रुपये की चोरी की थी। दिल्ली रोड स्थित एक मोबाइल शोरूम में भी नेपाली नौकर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है।