पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर फिर गूंजेगी वायुसेना के लड़ाकू विमानों की आवाज: सुलतानपुर में बड़ी तैयारी
The Roar of Air Force Fighter
सुलतानपुर। The Roar of Air Force Fighter, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अरवलकीरी करवत में निर्मित हवाई पट्टी पर एक बार पुनः वायुसेना के आधुनिक लड़ाकू विमानों की गर्जना सुनाई देगी। इसकी तैयारी एक्सप्रेसवे व प्रशासन ने शुरू कर दी है। इसके लिए वायुसेना मध्य कमान ने पत्र जारी कर दिया है।
रिहर्सल के सप्ताह भर पहले से यह हवाई पट्टी वायुसेना के घेरे में रहेगी, जहां उनके जवान तैनात रहेंगे। तैयारियों के मद्देनजर हवाई पट्टी के बगल से गुजरे सर्विस मार्गो की साफ-सफाई शुरू कर दी गई है। लखनऊ से गाजीपुर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन भी किया गया है।
पीएम मोदी ने किया था लोकार्पण
वर्ष 2019 में 341 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस वे का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। वायुसेना के लड़ाकू विमानों सुखोई,मिराज, जगुआर, हरकुलिस,राफेल जैसे विमानों ने यहां करतब दिखाया था।
उसके बाद वर्ष 2023 में पुनः वायुसेना अधिकारियों व जिला प्रशासन की मौजूदगी में सेना के युद्धक विमानों ने उड़ान भरी। अब 22 व 23 अप्रैल को वायुसेना के लड़ाकू विमान यहां अपना करतब दिखाएंगे। इसके लिए अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
21 तक पूरा हो जाएगा रंगरोगन का काम
यूपीडा के एमडी इमरान खान ने बताया कि 21 अप्रैल तक हवाई पट्टी को रंगरोगन व मरम्मत कर दिया जायेगा। 22 या 23 अप्रैल को वायुसेना के लड़ाकू विमानों के यहां आने की सूचना है। इसके लिए सर्विस मार्गों की साफ-सफाई की जाहुआ रूट डायवर्जन, इस मार्ग से गुजरेंगे वाहन रही है।
लखनऊ से गाजीपुर जाने वाले वाहनों को शनिवार अपराह्न से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुप्तारगंज के पास किलोमीटर 124 से उतर कर अयोध्या- प्रयागराज मार्ग पकड़ेंगे। उससे होकर कूरेभार पहुंचेंगे। वहां से हलियापुर- बेलवाई मार्ग से होकर फुलौना जाएंगे।
वहां से पुनः एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 129.8 पर चढ़ेंगे। सोमवार से गाजीपुर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को गौरा के पास से परिवर्तित मार्ग से गुजरना होगा। वाहन फुलौना से ही बेलवाई- हलियापुर मार्ग से होकर गप्तारगंज आएंगे। वहां से सर्विस लेन से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पकड़ेंगे।
नहीं मिली कोई लिखित सूचना
उपजिलाधिकारी प्रभात सिंह ने बताया कि हमें अभी कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। यूपीडा व वायुसेना के अधिकारी जिस भी सहयोग अपेक्षा करेंगे, उसे दिया जाएगा।