यूपी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद उभरा अपनों का दर्द: कहीं सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, कहीं 'शेरों' से जताई पीड़ा

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद उभरा अपनों का दर्द: कहीं सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, कहीं 'शेरों' से जताई पीड़ा

1000216356

The pain of loved ones emerged after the expansion of the UP cabinet

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी संख्या में भाजपाई अपने लिए खुशखबरी की प्रतीक्षा में थे, लेकिन नामों की घोषणा होने पर कइयों के हाथ मायूसी भी लगी।

सीतापुर में महमूदाबाद की विधायक आशा मौर्या ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट डालकर दर्द व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि ‘मैं 35 साल से पूर्ण निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम कर रही हूं, संगठन मेरे लिए सबसे ऊपर है, लेकिन एक समर्पित कार्यकर्ता होने की वजह से मुझे पीड़ा हुई है।’

पूर्व सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह का भी एक पोस्ट में दर्द उभरा है, जिसमें उन्होंने एक ‘शेर शोहरत की बुलंदी भी पलभर की तमाशा है’ कहते हुए पीड़ा व्यक्ति की है।

कहा जा रहा है कि वो अपने बेटे प्रतीक भूषण के मंत्री बनने को लेकर आश्वस्त थे। मंत्रिमंडल की रेस में विधायक पूजा पाल का नाम तेजी से चला, लेकिन मंत्री न बनाए जाने से उन्हें भी मायूसी हाथ लगी। कई नेताओं के समर्थकों में भी निराशा है।