Wife Gone With Lover : भरी पंचायत में मनुहार करता रहा पति, प्रेमी के साथ चली गई महिला, पड़ोस के गांव में रहने वाले युवक से था प्रेम-संबंध
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

भरी पंचायत में मनुहार करता रहा पति, प्रेमी के साथ चली गई महिला, पड़ोस के गांव में रहने वाले युवक से था प्रेम-संबंध

Wife Gone With Lover

भरी पंचायत में मनुहार करता रहा पति, प्रेमी के साथ चली गई महिला, पड़ोस के गांव में रहने वाले युवक से

Wife Gone With Lover : गोरखपुर। गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के गांव के एक प्रेमी और प्रेमिका को लेकर थाने के बगल में हो रहे पंचायत में पति भी पहुंच गया। पंचायत के दौरान पति-पत्नी को ले जाने के लिए गिड़गिड़ा रहा था। लेकिन पत्नी प्रेमी के संग जाने पर अड़ी थी। सफलता नहीं मिलने पर पति रोता हुआ घर चला गया। वहीं, पंचायत का निर्णय सर्वमान्य हुआ। पत्नी प्रेमी के साथ चली गई।

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव के युवती की शादी थाना फरेंदा जिला महराजगंज में एक वर्ष पूर्व हुई थी। युवती का करीब दो वर्ष से पड़ोस गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी भाई बन कर प्रेमी के ससुराल आता जाता था। करीब एक सप्ताह पूर्व प्रेमी प्रेमिका को लेकर कर उसके जीजा के घर पहुंच गया। यहां भी दोनों एक सप्ताह तक साथ रहे। जब कि पति मुंबई में मजदूरी करता था। पत्नी के फरार हो जाने की जानकारी परिजन ने पति को दी तो उसने हरपुर बुदहट थाने में पहुंच शिकायत दर्ज कराई।

प्रेमी प्रेमिका को लेकर थाने के बगल में पंचायत शुरू हुई उसी दौरान पति भी पहुंच गया और पत्नी को ले जाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा। लेकिन पत्नी प्रेमी के संग जाने पर अड़ी थी। सफलता नहीं मिलने पर पति रोता हुआ घर चला गया। वहीं, पंचायत का निर्णय सर्वमान्य हुआ। बात नहीं बनी तो फिर दोनों पक्ष थाने में पहुंचे। लेकिन कोई निर्णय न निकलने पर प्रेमिका प्रेमी संग जाने के लिए अड़ी रही। सुनवाई अधिकारी उदयभान सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों को कोर्ट से फैसला कराने का निर्देश दिया गया है। पति इसको लेकर बहुत आहत था।