Groom Absconded: हरियाणा के अंबाला से दूल्हा दो बच्चों की मां संग फरार
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Groom Absconded: हरियाणा के अंबाला से दूल्हा दो बच्चों की मां संग फरार

Groom Absconded

Groom Absconded

अंबाला। Groom Absconded: हरियाणा में अंबाला के शहजादपुर थाना एरिया के तहत आने वाले गांव कोड़वा खुर्द(Village Kodwa Khurd)  से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव कोड़वा खुर्द निवासी रामकरण ने बताया कि उसके 24 वर्षीय बेटे शशि कुमार की 2 दिसंबर को शादी होनी है, लेकिन रविवार शाम 4 बजे शशि बाइक लेकर घर से फरार हो गया।  2 दिसंबर उसने अपनी मंगेतर के साथ फेरे लेने थे, लेकिन इससे पहले ही उसके किसी और महिला के साथ भाग जाने के बाद परिजन भी फरार है।

परिजन उसे ढूंढने में लगे हैं, लेकिन अभी उसका सुराग नहीं लग पाया है। दूल्हे के लापता होने की रिपोर्ट शहजादपुर थाना में दर्ज कराई गई है। अब पुलिस उसकी तलाश करने में जुटी 

-युवक  बाइक लेकर घर से हुआ फरार

दरअसल, मामला शहजादपुर थाना एरिया के तहत आने वाले गांव कोड़वा खुर्द का है। गांव कोड़वा खुर्द निवासी रामकरण ने बताया कि उसके 24 वर्षीय बेटे शशि कुमार की 2 दिसंबर को शादी होनी है, लेकिन रविवार शाम 4 बजे शशि बाइक लेकर घर से फरार हो गया।

जिसके साथ भागा वह 2 बच्चों की मां

परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे शशि को पड़ोसी में रहने वाली महिला लेकर भागी है। महिला 2 बच्चों की मां है। परिजनों ने पुलिस को देकर उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया है। साथ ही बेटे को तलाश करने की गुहार लगाई।

पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल

शहजादपुर थाना प्रभारी बीरभान ने बताया कि युवक के दोनों मोबाइल नंबर फिलहाल स्विच ऑफ है। पुलिस कॉल डिटेल निकलवा रही है। कॉल डिटेल आने के बाद ही पता चल सकता है कि युवक किससे बात करता था और किसके साथ भागा। फिलहाल उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई।

यह पढ़ें: