नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली ऐतिहासिक उड़ान
The First Historic Flight from Noida
ग्रेटर नोएडा। The First Historic Flight from Noida, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण पर रनवे से पहले विमान की उड़ान गौतमबुद्ध नगर के पायलट ने भरा। दादरी के नया गांव बसंतपुर के रहने वाले सुधीर विकल ने प्रदेश सरकार के हाकर 19 विमान के साथ रनवे से टेकआफ किया।
विमान में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य लोग सवार थे। इसी के साथ लोकार्पण के दिन एनआइए के रनवे से पहली उड़ान इतिहास में दर्ज हो गई। जिस समय टेकआफ हुआ उस समय न वह मीडिया कर्मी था और न ही कोई छायाकार था।
यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर जारी किया। टेकआफ के बाद विमान ने आमसान में एयरपोर्ट के कई चक्कर लगाए।