गठबंधन पर छंटे संकट के बादल
BREAKING
चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली

गठबंधन पर छंटे संकट के बादल

गठबंधन पर छंटे संकट के बादल

गठबंधन पर छंटे संकट के बादल

जेपी नड्डा से मिले दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़। हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन पर छाए संकट के बादल अब छंटते जा रहे हैं। बदले हुए हालातों में जहां गठबंधन एक बार फिर से निकाय चुनाव साथ लड़ रहा है वहीं रविवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने हैं।
हरियाणा पिछले सप्ताह के दौरान गठबंधन में उस समय विवाद पैदा हुआ जब भाजपा ने हिसार में बैठक के बाद अपने बल पर निकाय चुनाव लडऩे का ऐलान किया था। इसके बाद हरियाणा सरकार ने दुष्यंत चौटाला के विश्वसनीय ओएसडी को बदल दिया।
करीब पंाच दिन बाद भाजपा और जजपा में फिर से समझौता हो गया और एक साथ चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है। वर्तमान में आठ नगर परिषदें ऐसी हैं जहां भाजपा व जजपा के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। इसी उठापटक के बीच शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह जब पंचकूला में पहुंचे तो यहां भी दुष्यंत चौटाला ने उनके साथ मुलाकात की।
इसके बाद रविवार को दुष्यंत चौटाला दिल्ली पहुंचे और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की। करीब आधा घंटा चली इस मुलाकात के दौरान दुष्यंत चौटाला ने वर्तमान हालातों पर चर्चा की। जजपा की तरफ से इस मुलाकात को लेकर बकायदा फोटो भी जारी किया गया है। कहा गया है कि प्रदेश की राजनीति और निकाय चुनाव को लेकर जेपी नड्डा के साथ बातचीत की गई है।