The budget session of the Haryana Legislative Assembly will be held from February 20 to March 18.

हरियाणा विधान सभा का बजट सत्र 20 फरवरी से 18 मार्च तक

jetj

The budget session of the Haryana Legislative Assembly will be held from February 20 to March 18.

हरियाणा विधान सभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगा। यह निर्णय वीरवार को विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में आयोजित कार्य सलाहकार समिति की बैठक में लिया गया। समिति की रिपोर्ट शुक्रवार को सदन में प्रस्तुत की जाएगी, जिस पर विचार कर सदन इसकी स्वीकृति देगा।

सत्र की शुरुआत 20 फरवरी को प्रातः 11 बजे महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी। पहले दिन शोक प्रस्ताव भी पढ़े जाएंगे। 21 और 22 फरवरी को सदन की बैठक नहीं होगी। 23 फरवरी को सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे शुरू होगी, जबकि 24 से 27 फरवरी तक बैठकें प्रातः 11 बजे आयोजित होंगी।

27 फरवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब देंगे। 2 मार्च को मुख्यमंत्री, जो वित्त मंत्री का दायित्व भी संभाल रहे हैं, राज्य का बजट पेश करेंगे। बजट पर कई दिनों तक चर्चा के बाद प्रस्ताव पर मतदान होगा। 17 मार्च को बजट एस्टीमेट पर वोटिंग निर्धारित की गई है।

सत्र के दौरान प्रश्नकाल और शून्यकाल भी आयोजित किए जाएंगे। विस्तृत कार्यक्रम सदन की स्वीकृति के बाद साझा किया जाएगा।

कार्य सलाहकार समिति की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक गीता भुक्कल, विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक सावित्री जिंदल और अर्जुन चौटाला उपस्थित रहे।