131वां संविधान संशोधन बिल लोकसभा में गिरा, महिला आरक्षण और सीट बढ़ोतरी प्रस्ताव को झटका

131वां संविधान संशोधन बिल लोकसभा में गिरा, महिला आरक्षण और सीट बढ़ोतरी प्रस्ताव को झटका

The 131st Constitutional Amendment Bill falls

The 131st Constitutional Amendment Bill falls

नई दिल्ली। महिलाओं को विधानसभाओं और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने और संसद की सीटें बढ़ाने संबंधी 131वां संविधान संशोधन विधेयक शुक्रवार को लोकसभा में खारिज हो गया। जिसके बाद अन्य दो बिलों को सरकार ने वापस

बिल के पक्ष में 298 सदस्यों ने वोट किया, जबकि 230 सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया। कुल 528 सदस्यों ने वोटिंग में हिस्सा लिया। संविधान संशोधन के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत यानी 352 वोट नहीं मिल सके, जिसके कारण बिल गिर गया।

प्रस्तावित संशोधन के तहत 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन के बाद लोकसभा की सीटों को मौजूदा 543 से बढ़ाकर अधिकतम 850 करने का प्राविधान था।

इसी तरह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में भी सीटें बढ़ाई जानी थीं, ताकि 2029 के चुनावों से पहले महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। विपक्षी दलों के तीखे विरोध के बीच सरकार बिल को पास कराने में नाकाम रही।