पत्नी ने जहरीले सांप से कटवाकर पति को मार डाला; स्कूल के ड्राइवर से अफेयर था, प्रेमी से सांप मंगवाया और बिस्तर पर छोड़ दिया
Meerut Wife Kills Husband With Snake Bite Crime Case
Meerut Wife Kills Husband: इस देश में कलयुगी पत्नियां मौत बनकर तांडव मचाए हुए हैं. लगातार पति मारे जा रहे हैं. अब एक और पति की हत्या कर दी गई है. पत्नी ने जिस तरीके से पति की हत्या की प्लानिंग की. उसे जानकर आपके पैरों तले जमीं खिसक जाएगी. दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है. जहां एक पत्नी ने जहरीले सांप से कटवाकर अपने पत्नी की हत्या कर दी. प्रेम-प्रसंग के चक्कर में पत्नी ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया. हालांकि उसका गुनाह छिप नहीं आया और पुलिस ने सारी सच्चाई सामने ला दी. आरोपी पत्नी की पहचान दामिनी और मृतक पति की पहचान अतुल पंवार के रूप में हुई है.
पुलिस ने पत्नी समेत 4 लोगों को किया गिरफ्तार
हैरान करने वाला यह पूरा मामला मेरठ के हस्तिनापुर इलाके का है. पुलिस ने जांच और कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी दामिनी समेत कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. दामिनी के अलावा जिनकी गिरफ्तारी की गई है. उनमें तुषार नाम का दामिनी का एक प्रेमी और इसके अलावा 2 युवक सोनू और उदय शामिल हैं. जिनसे तुषार ने सांप खरीदा और दामिनी को दिया. पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई को अंजाम दे रही है. ज्ञात रहे कि मेरठ में सालभर के अंदर यह ऐसी दूसरी वारदात हुई है. इससे पहले अप्रैल 2025 में भी मेरठ में ऐसा ही कांड हुआ था. जब रवीता नामक एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को सांप से डसवाकर हत्या कर दी थी.
दामिनी और अतुल मिलकर एक स्कूल चलाते थे
मेरठ SSP ने भी इस गंभीर मामले को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है. एसएसपी ने जानकारी दी कि अतुल और दामिनी ने 2019 में प्रेम विवाह किया था और ये दोनों मिलकर एक स्कूल चलाते थे. दामिनी की ड्राइवर तुषार से लगातार बात होती थी. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. मामला संदिग्ध लगने पर जब जांच की गई तो दामिनी और तुषार के अफेयर की बात पता चली. जिसके बाद तुषार के मोबाइल की जांच और उससे पूछताक्ष पर उसने बताया कि दो सपेरों से मिलकर उसने सांप खरीदा था और दामिनी को दिया था ताकि वह प्लानिंग के तहत अपने पति की हत्या कर सके.
अतुल के बीमा के 20 लाख रुपये भी लेने थे
मेरठ SSP ने बताया कि मृतक अतुल का 20 लाख का बीमा था. इसी पैसे को लेकर दोनों ने मिलकर ये प्लान बनाया कि दामिनी अपने पति को मरवा देगी और ड्राइवर तुषार अपनी पत्नी से तलाक ले लेगा. इसके बाद पैसों को लेकर ये दोनों शादी करके एक साथ रहेंगे. इससे पहले एक बार दामिनी के प्रेमी आरोपी तुषार द्वारा अतुल की गाड़ी में टक्कर भी मारी गई थी. जिसके बाद अतुल ने दामिनी से कहा था कि तुषार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कराई जाये लेकिन दामिनी ने ऐसा करने से मना कर दिया था और मामला टाल-मटोल कर दिया था.
हरियाणा में पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मार डाला; शव को बाइक पर रखकर घूमी, नाले में फेंककर आई, CCTV में दिखी
पुलिस को कैसे हुआ शक?
मेरठ SSP ने जानकारी देते हुए बताया कि हस्तिनापुर थाने को सूचना मिली थी कि अतुल पंवार नाम के एक शख्स की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है और उनके बिस्तर से एक सांप मिला है. इसके बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो परिजन और पत्नी द्वारा बताया गया कि सांप के डसने से मौत हुई है और अतुल को अस्पताल भी ले जाया गया था. लेकिन जांच के दौरान मौत की स्थिति पर कुछ चीजें मैच नहीं खाईं. इसके बाद तकनीकी तौर पर जांच की गई तो पता चला कि अतुल की पत्नी दामिनी का अपने स्कूल के एक ड्राइवर तुषार के साथ अफेयर चल रहा था. जिसके बाद मामले की कड़ी खुलती चली गई.